कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया

झालावाड़ (Jhalawar) की एससी-एसटी कोर्ट (SC ST court) ने दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

झालावाड़ 

न्याय की लंबी लड़ाई आखिरकार एक सख्त फैसले पर आकर खत्म हुई। एससी-एसटी कोर्ट झालावाड़ ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 1 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसे न चुकाने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

रेलवे कर्मचारी 10 रुपये के शक में बर्खास्त, 24 साल भुगता दर्द! | हाईकोर्ट बोला—सबूत नहीं, फैसला गलत

मामले में विशिष्ट लोक अभियोजक महेश पाटीदार ने बताया कि घटना घाटोली थाना क्षेत्र की है। पीड़िता खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी, तभी गांव के युवक जुगल किशोर ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन खेत की आड़ में ले गया, जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़िता के बयान तथा साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में चालान पेश किया गया।

करीब 5 साल पुराने इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाह और 16 दस्तावेज अदालत के समक्ष पेश किए गए। साक्ष्यों और गवाही के आधार पर न्यायाधीश सुनीता मीणा ने आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

छोटे बच्चों के लिए कफ सिरप पर सख्ती की तैयारी: 2 साल से कम पर पूरी रोक का प्रस्ताव | जहरीले केमिकल्स से हुई मौतों के बाद केंद्र सख्त

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।