हरित बृज सोसायटी की झांकी ने दिया संदेश—’पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’

भरतपुर में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान हरित बृज सोसायटी की आकर्षक झांकी ने ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश दिया। कई सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भरतपुर 

भरतपुर में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हरित बृज सोसायटी की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती एक आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं और शहरवासियों का ध्यान खास तौर पर अपनी ओर खींचा।

अब पोस्टिंग जहां, वहीं से मिलेगा होम लोन | सरकार ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया ‘गृह सुगम’ पोर्टल

सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि इस झांकी का उद्देश्य आमजन को ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश देना था। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने झांकी पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष संजीव गुप्ता, रेडीमेड गारमेंट संघ से भगवानदास बंसल व कुलदीप अरोड़ा, सर्राफा संघ के मोहित गोयल, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी तथा लाइंस क्लब के भूपेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महासचिव सतेंद्र यादव ने बताया कि झांकी की तैयारी में हिमांशु सारस्वत, मोहित, धीरेन्द्र सिंह और जितेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। शोभायात्रा यातायात चौराहे से प्रारंभ होकर कुम्हेर गेट पर संपन्न हुई। उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता पांडे ने महिला सदस्यों का नेतृत्व किया, वहीं संगठन मंत्री शीलम सिंह ने सभी प्रतिभागियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।

शोभायात्रा में ओमप्रकाश चौधरी, अरुण जैन, संदीप शर्मा, ओ.पी. माहेश्वरी, ब्रह्मानंद शर्मा, बृजेश सिंह, डॉ. मीनू अग्रवाल, कमलेश कुमार, अंजना सोनी, अमित शर्मा, दीनदयाल, मीना शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, सुषमा गोयल, शंकरलाल सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

ट्रेन टिकट कैंसिल करने में अब जरा सी देर भारी | रेलवे ने बदले नियम, दलालों पर लगाम के लिए 8 घंटे वाला ‘क्लॉक’ लागू

धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।