हरियाणा-चंडीगढ़ में डीएमए की नई टीम घोषित | युवा जोश और अनुभवी डॉक्टरों का संगम

नई दिल्ली 

डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA India) ने वर्ष 2025-26 के कार्यकाल के लिए हरियाणा और चंडीगढ़ टीम का गठन कर दिया है। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास की स्वीकृति और गवर्निंग काउंसिल की सहमति से की गईं। नई टीम में वरिष्ठ विशेषज्ञों के साथ ही उत्साही युवा चिकित्सकों को भी बड़ी ज़िम्मेदारियां दी गई हैं।

डॉ. अनूप, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा

डॉ. अनूप को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. विवेक दहिया प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। डॉ. सुमित बिश्नोई और डॉ. दीपक यादव को राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. रोहित सांगवान, डॉ. हिमानी शर्मा, डॉ. अलीशा पांचाल और डॉ. हर्षित व्यास को जगह मिली है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज़ैद खान और डॉ. हीरेन बुद्धिराजा होंगे, जबकि प्रदेश संयोजक डॉ. परमानंद रहेंगे।

फैकल्टी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर डॉ. दीपक शर्मा (कालका), डॉ. अंकित राणा (यूरोलॉजिस्ट), कुलवंत व्यास (RTI सेल हेड) और एडवोकेट विजेंद्र (लीगल एडवाइजर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जेआर सचिव के रूप में डॉ. चेतन जैन, डॉ. चिराग़, डॉ. कुलदीप साँवरिया, डॉ. सुधीर श्योराण और डॉ. हितेश दहिया नियुक्त हुए हैं। वहीं, एंटी-रैगिंग सचिव डॉ. वैभव रोहिला, डॉ. अर्जुन और डॉ. यशवर्धन होंगे।

डॉ. प्रिंस गुप्ता, डॉ. मंगल और डॉ. विक्रांत खटकड़ को मेंटल हेल्थ सचिव बनाया गया है। इंटर्न्स सचिव पद पर डॉ. सृष्टि, डॉ. सचिन मलिक और डॉ. दिव्यांश रहेंगे।

अकैडमिक सेल का दायित्व डॉ. कुनैन, डॉ. निकिता मलिक और डॉ. अर्पण को मिला है। एफएमजी सचिव बने डॉ. दीपाली, डॉ. गौरव खत्री और डॉ. वसीम, जबकि पीआर सेल संभालेंगे डॉ. रितीश और डॉ. शुभम सांगवान।

महिला प्रकोष्ठ सचिव पद पर डॉ. महक दहिया, डॉ. मनिका शर्मा, डॉ. सोनिया ढांढा और डॉ. चित्रांशी को जिम्मेदारी दी गई है।
छात्र विंग में वंशज, सन्नी, शीनम, हिमांशु, पारस, आयुष पारीक, मोहित खर्ब, योगेश, तन्मय, दीपक, आरती, अनुष्का और दमनप्रीत शामिल होंगे।
डॉ. साहिल सैनी, डॉ. सचिन कंबोज और मुस्कान गौतम डेंटल सचिव नियुक्त हुए हैं।

सोशल मीडिया टीम में डॉ. अमीषा मिश्रा, डॉ. अंशिका गुप्ता, डॉ. वृंदा लाठर, आलिया, नायशा और दीक्षा को शामिल किया गया है।
सामाजिक कल्याण सचिव विनोद व्यास होंगे, जबकि विशेष कार्य समिति में प्रतिभा, निशा, अनिशा और प्रिया होंगी।

डा . अमित व्यास, राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश

डीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास ने कहा कि यह टीम चिकित्सा शिक्षा में सुधार, डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान को मज़बूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा – “डॉक्टरों का सम्मान केवल चिकित्सकों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अनिवार्य है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।”

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘सबकी मां मरती है, नाटक मत करो’ | इस सरकारी बैंक के जोनल हेड पर बर्बर तानाशाही के आरोप, मेल वायरल

कैबिनेट से निकला दिवाली धमाका | कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा, इतना बढ़ गया DA

अस्थियों संग टूट गया पूरा कुनबा | हरिद्वार जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, 6 की मौके पर मौत

केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: 30 दिन का बोनस देने का ऐलान, ये कर्मचारी होंगे पात्र | कितने पाएंगे कितना, जानिए पूरी डिटेल

RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें