अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर दौसा में जुटी भाजपा की ‘मातृशक्ति’ | महिला मोर्चा ने दिखाया संगठित शक्ति का स्वरूप

दौसा 

पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दौसा जिला कार्यालय द्वारा विक्रमादित्य महिला प्रशिक्षण शिक्षण संस्थान कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे आरंभ हुआ, जिसमें जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति और प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भारत ने जापान को पछाड़ा, बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था | अब बस जर्मनी को पार करना बाकी, अगले 3 साल में टॉप-3 में होगा भारत | 4 ट्रिलियन डॉलर की छलांग

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राजेंद्र सिंह शेखावत ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होलकर के धार्मिक योगदान, सामाजिक सेवाओं और शासन कौशल की सराहना करते हुए कहा,’पुण्यश्लोक अहिल्याबाई एक ऐसी शासिका थीं जिन्होंने अपने जीवन को समाज और धर्म की सेवा में समर्पित कर दिया। देश के कई कोनों में शिव मंदिरों का निर्माण कर उन्होंने सनातन परंपरा को मजबूती दी।’

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन मीणा ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन ‘नारी शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का जीता-जागता प्रतीक”’ है। उन्होंने युवतियों से आह्वान किया कि वे अहिल्याबाई की तरह आदर्श, आत्मनिर्भर और समाजसेवी बनें।

महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती मूर्ति मीणा ने कहा,’अहिल्याबाई ने जगह-जगह मंदिर, प्याऊ और अन्न क्षेत्र खोलकर जिस सेवा-धर्म की मिसाल दी है, वह आज भी प्रेरणास्पद है।’

इस गरिमामयी अवसर पर प्रमुख भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

  • महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला
  • जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रवि हाडा
  • नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष (लालसोट) जगदीश सैनी
  • तिरंगा यात्रा जिला संयोजक राजेंद्र शर्मा
  • जिला महामंत्री रवि पालीवाल
  • रामराज गुर्जर, डॉक्टर सोमेश विजय, महिपाल सिंह, बलराम बैरवा
  • पं. राधेश्याम शर्मा, महावीर डोई, महेंद्र तिवारी, घमंडी मीणा
  • लक्ष्मी दीक्षित, भावना सैनी, आशा मीणा, चंद्रकांत शर्मा
  • संतोष कंवर, ललित जायसवाल, संतोष जैन, मंजूलता जाटव, ममता सैनी
  • भगवान तिवारी, धर्म सिंह मीणा, नरेंद्र सोती

कार्यक्रम में जिले भर से आए मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं मातृशक्ति की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता और गरिमा प्रदान की। संगोष्ठी का समापन राष्ट्रगान और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने अहिल्याबाई होलकर के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भारत ने जापान को पछाड़ा, बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था | अब बस जर्मनी को पार करना बाकी, अगले 3 साल में टॉप-3 में होगा भारत | 4 ट्रिलियन डॉलर की छलांग

ये शहर न होता तो …

जेसीबी से उलटा लटकाकर 3 घंटे तक पीटा गया ड्राइवर, घावों पर नमक छिड़का, भीड़ देखती रही तमाशा | देखें माफिया की बर्बरता का ये वीडियो

एक दिन से चूके थे… अब सरकार ने वही दिन बना दिया जैकपॉट, कर्मचारियों के लिए सरकार ने जारी कर दिया ये आदेश

बुलेट से शुरू हुई कहानी, गुनहगार की चली गई अब गद्दी | SDM पर पिस्तौल तानने वाले BJP विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी रद्द, अंता सीट हुई रिक्त

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें