राजस्थान यूनिवर्सिटी में गहलोत को काले झंडे दिखाने के मामले में SI और ASI सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जयपुर 

राजस्थान यूनिवसिर्टी के बाहर सीएम अशोक गहलोत को काले झंडे दिखाने के मामले में एक एसआई, एक एएसआई और चार कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले के आगे आकर काले झंडे दिखाए थे।

जिनको सस्पेंड किया गया है उनके नाम SI राकेश मीना, ASI धर्मेन्द्र कुमार और कांस्टेबल राजेश कुमार, गजेन्द्र, सुरेन्द्र कुमार व राधेश्याम हैं। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी क्राइम आदर्श चौधरी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर मंगलवार को ABVP के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के आगे आकर काले झंडे दिखाए थे। ABVP के कार्यकर्ता वीरांगनाओं को न्याय देने, छात्रा सुरक्षा, बंद पड़ी लाइब्रेरी को शुरू करने की मांग  कर रहे थे। हालांकि काले झंडे दिखाए जाने के दौरान पुलिस और मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर  ABVP के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे से हटा दिया था। इस मामले में पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया था।

सीएम अशोक गहलोत राजस्थान यूनिवर्सिटी में विधि महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। तभी यह वाकया हुआ था। सीएम का काफिला जब यूनिवर्सिटी से बाहर निकला, तो उन्हें एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इसके बाद मामले में लापरवाही बरतने पर सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए SI राकेश मीना, ASI धर्मेन्द्र कुमार और कांस्टेबल राजेश कुमार, गजेन्द्र, सुरेन्द्र कुमार व राधेश्याम को निलंबित कर दिया और प्रकरण की जांच एडीसीपी क्राइम आदर्श चौधरी को सौंपी गई है।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

Good News: कर्मचारियों के प्रमोशन और वेतन वृद्धि को लेकर गहलोत सरकार ने किया ये बड़ा फैसला, जारी हुए संशोधित आदेश

पहली पेशी से पहले ही कठघरे में आया दुनिया का पहला रोबोट वकील, दर्ज हुआ मुकदमा  |  ये लगे इल्जाम, पढ़िए ये दिलचस्प मामला

जिस दिन तीसरी या चौथी संतान हुई, उसी दिन उस बच्चे के नाम 50 हजार की एफडी | घटती आबादी के कारण इस समाज ने किया ये फैसला

मेडिकल क्लेम के लिए 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होना जरूरी नहीं’| कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा आदेश

इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, इस डेट तक कर सकते हैं एप्लाई

कोलकाता उच्च न्यायालय ने अवैध घोषित की 31 कुलपतियों की नियुक्ति, ममता सरकार को बड़ा झटका| नियमों को दरकिनार कर अयोग्य लोगों की कर दी थी नियुक्ति

OMG! ऐसी शर्त! आठवीं की स्टूडेंट ने आयरन की खा लीं 45 गोलियां, मौत  | पांच की हालत गंभीर