Haryana News: दिनदहाड़े 90 लाख का सोना लूट ले गए बदमाश… विरोध किया तो ज्वेलर पर बरसाए चाकू | बेटे को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

हरियाणा के यमुनानगर में अमृतसर के ज्वेलर से दिनदहाड़े 90 लाख रुपये का सोना लूट लिया गया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया और बेटे को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया।

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में शुक्रवार दोपहर फिल्मी अंदाज में हुई लूट की वारदात ने कारोबारियों में दहशत फैला दी। अमृतसर से सोने की सप्लाई देने आए एक ज्वेलर को दिनदहाड़े निशाना बनाते हुए बाइक सवार बदमाश करीब 90 लाख रुपये मूल्य का सोना लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर ज्वेलर पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि उसके बेटे को बंदूक की नोक पर बंधक बनाए रखा।

उस रात सिर्फ पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए थे… उनके घर भी लहूलुहान हो गए | CJP हिंसा पर पहली बार छलका पुलिसवालों के अपनों का दर्द

घटना छप्पर थाना क्षेत्र के बंबोली-राजपुरा मार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार अमृतसर निवासी ज्वेलर जसपाल सिंह अपने बेटे के साथ यमुनानगर, जगाधरी, बिलासपुर और साढौरा क्षेत्र के सर्राफा कारोबारियों को सोने की सप्लाई देने आए थे। वह पिछले कई वर्षों से नियमित अंतराल पर इन इलाकों में सोने की डिलीवरी करते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जसपाल सिंह शुक्रवार को अलग-अलग व्यापारियों से मुलाकात कर लौट रहे थे। इसी दौरान बंबोली के पास राजपुरा क्षेत्र में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी कार को बीच रास्ते रोक लिया।

इसके बाद बदमाशों ने बिना समय गंवाए कार का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा सोने से भरा बैग निकालने लगे। जसपाल सिंह ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात के दौरान बदमाशों ने उनके बेटे को हथियार दिखाकर बंधक बनाए रखा, ताकि कोई प्रतिरोध न हो सके। कुछ ही मिनटों में करीब 90 लाख रुपये मूल्य का सोना लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

छोटी-छोटी खुशियां …

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ज्वेलर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में करीब 90 लाख रुपये के सोने की लूट की पुष्टि हुई है।

छप्पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके के सर्राफा कारोबारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

उस रात सिर्फ पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए थे… उनके घर भी लहूलुहान हो गए | CJP हिंसा पर पहली बार छलका पुलिसवालों के अपनों का दर्द

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी

FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *