जयपुर में 15 हजार की रिश्वत का ट्रैप, पकड़े जाते ही अधिकारी ने बताई किडनी की बीमारी; SMS अस्पताल में भर्ती

जयपुर में ACB ने सीनियर स्टैटिकल ऑफिसर मुकेश माल्या को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। ट्रैप के दौरान किडनी की बीमारी सामने आने पर SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जयपुर। जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया गया। आरोपी अधिकारी की पहचान मुकेश माल्या, सीनियर स्टैटिकल ऑफिसर के रूप में हुई है।

आरोप है कि माल्या ने एक फर्म पर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाते हुए रिश्वत की मांग की थी। ACB ने शिकायत का सत्यापन कराने के बाद शुक्रवार को ट्रैप की कार्रवाई की। इसी दौरान आरोपी ने अपनी किडनी की बीमारी का इलाज चलने की जानकारी दी। इसके बाद ACB टीम उसे अस्पताल लेकर गई। फिलहाल उसका SMS अस्पताल में उपचार चल रहा है।

फर्म पर पेनल्टी का दबाव, मांगी 15 हजार की रिश्वत

ACB के डीआईजी सेकेंड, जयपुर ओमप्रकाश मीणा के मुताबिक, जयपुर की ग्रीन माउंटेन जेम्स प्राइवेट लिमिटेड रत्न पन्ना की मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। इस फर्म का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन की ओर से जारी किया गया है। आरोप है कि 24 सितंबर को मंत्रालय में वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तैनात मुकेश माल्या ने फर्म पर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाया और इसके एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद ACB चौकी जयपुर नगर चतुर्थ ने पहले शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई।

ट्रैप के दौरान किडनी की बीमारी का पता चला

ACB की कार्रवाई के दौरान मुकेश माल्या ने टीम को बताया कि वह पहले से किडनी संबंधी बीमारी का उपचार करा रहे हैं। इसके बाद ACB टीम उन्हें तत्काल गणगौरी अस्पताल लेकर गई, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें SMS अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद ASP मनोज कुमार गुप्ता और आरोपी के भाई सुरेश कुमार माल्या के साथ उन्हें SMS अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में आरोपी का SMS अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि ACB की शेष टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ASP मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुआ ट्रैप

रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद की गई कार्रवाई ASP मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई। ट्रैप टीम में पुलिस इंस्पेक्टर रामजीलाल और उनकी टीम शामिल रही। ACB के अनुसार, मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई ADG ACB स्मिता श्रीवास्तव और IG एस. परिमला के सुपरविजन में की जा रही है। ACB अब रिश्वत की मांग, फर्म पर पेनल्टी से जुड़े मामले और ट्रैप कार्रवाई से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

19 चालान, कम उम्र का ड्राइवर और परमिट की गड़बड़ियां… फिर भी सड़क पर दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 जिंदगियां खत्म | छह राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क

RGHS में जांचों का खेल पड़ा भारी, प्री-ऑथराइजेशन के बाद क्लेम 47% घटे, 9 अस्पतालों और 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई

अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे

पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *