पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO

ब्राजील में 21 वर्षीय मारिया एडुआर्डा की बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि बिना सेफ्टी रोप के छलांग लगवाई गई, जिससे वह 130 फीट गहरी खाई में गिर गई।

ब्राजिलिया। पुल पर खड़ी मारिया मुस्कुरा रही थी। हाथ में रिस्टबैंड था, सामने रोमांच था और नीचे गहरी खाई। कर्मचारियों ने उलटी गिनती शुरू की, मारिया ने छलांग लगा दी। लेकिन अगले ही पल वहां मौजूद लोगों के चेहरे का रंग उड़ गया। किसी ने चीखकर कहा—”रोप… रोप…”। दरअसल जिस रस्सी के भरोसे मारिया को वापस ऊपर आना था, वही उसके शरीर से बंधी ही नहीं थी।

केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में हुई यह भयावह घटना अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। हादसे में 21 वर्षीय मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास की मौत हो गई। आरोप है कि बंजी जंपिंग की तैयारी के दौरान कर्मचारियों ने सबसे बुनियादी सुरक्षा प्रक्रिया को ही नजरअंदाज कर दिया और युवती को बिना सेफ्टी रोप के ही नीचे छोड़ दिया।

यह हादसा स्केलेटन ब्रिज पर हुआ, जहां एक निजी कंपनी एडवेंचर एक्टिविटी का आयोजन कर रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मारिया को कर्मचारियों के साथ पुल के किनारे खड़ा देखा जा सकता है। कुछ ही सेकंड बाद वह नीचे गिरने लगती है और तभी अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो में मौजूद लोगों की घबराहट साफ दिखाई देती है। कई लोग जोर-जोर से “रोप… रोप…” चिल्लाते सुनाई देते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

130 फीट से अधिक गहराई में गिरने के कारण मारिया की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी

इस दर्दनाक हादसे को और भी मार्मिक बनाती है मारिया की वह सोशल मीडिया पोस्ट, जो उसने जंप से कुछ समय पहले साझा की थी। उसने पुल और अपनी जंपिंग रिस्टबैंड की तस्वीर पोस्ट करते हुए मजाक में लिखा था—”आखिर किस पागल इंसान ने मुझे पुल से छलांग लगाने आने दिया?” किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद यह पोस्ट उसकी आखिरी पोस्ट साबित होगी।

हादसे की शिकार मारिया एडुआर्डा

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के समय मारिया का मंगेतर भी वहीं मौजूद था। युवती की मौत की सूचना मिलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे चिकित्सकीय उपचार देना पड़ा।

घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सुरक्षा प्रक्रिया में चूक कहां हुई, जंप से पहले जरूरी जांच क्यों नहीं की गई और इस लापरवाही के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।

इस हादसे ने एडवेंचर टूरिज्म उद्योग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले में जवाबदेही तय करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई है तो यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही का मामला है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि बंजी जंपिंग में जंप करने वाले व्यक्ति को विशेष हार्नेस और मजबूत इलास्टिक रोप से जोड़ा जाता है। वजन के अनुसार रोप चुनी जाती है और जंप से पहले कई स्तरों पर सुरक्षा जांच की जाती है। यही वजह है कि दुनिया भर में इसे नियंत्रित परिस्थितियों में अपेक्षाकृत सुरक्षित एडवेंचर स्पोर्ट माना जाता है। लेकिन ब्राजील की इस घटना ने दिखा दिया कि सुरक्षा श्रृंखला की एक भी कड़ी टूटे तो रोमांच का सफर कुछ सेकंड में मौत के सफर में बदल सकता है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं

योग को बोरिंग समझते हैं? जरा रुकिए… | जानवरों की तरह पोज बनाइए, फोटो खींचिए और फिटनेस का मजा लीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *