आगरा
उत्तरप्रदेश के आगरा में खेलते-खेलते मासूम का सिर कुकर में फंस गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद डॉक्टरों की टीम ने कुकर को ग्लाइडर से काट कर बच्चे का सिर कुकर से बाहर निकाला। बच्चा अब स्वस्थ्य है।
मामला आगरा के थाना लोहामंडी अन्तर्गत खाती पाड़ा क्षेत्र का है जहां एक डेढ़ वर्ष के मासूम बच्चे ने खेलते- खेलते कुकर को अपने सिर में फंसा लिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों की टीम ने कुकर को ग्लाइडर से काट कर बच्चे को बचा लिया। बच्चे के परिवार की माली हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उनसे कोई फीस भी नहीं ली। बच्चे के सकुशल घर आने के बाद परिवार में ख़ुशी का माहौल है।
ननिहाल में आया था बालक
कोसी कला मथुरा निवासी सुमायला अपने डेढ़ साल के मासूम हसन रजा के साथ आगरा के लोहामंडी खातीपाड़ा स्थित मायके आई थी। शुक्रवार को मासूम ने खेलते समय कुकर के अंदर सिर डाल दिया। सिर फंसने पर मासूम छटपटाने लगा, परिजनों ने अपने स्तर से काफी प्रयास किया पर कुकर नहीं निकाल पाए।बेटे की हालत देखकर माता-पिता का रो-रोकर था बुरा हाल था।
कुकर न निकलने पर परिजन मासूम को लेकर राजामंडी क्षेत्र स्थित एम एम चैरिटेबल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को ऑपरेशन थियेटर ले जाकर कुकर निकालने के प्रयास किए, पर कुकर नहीं निकल पाया। इसके बाद डॉक्टरों ने ग्लाइडर मशीन से कुकर को काट कर बच्चे को बचाया। पूरे आपरेशन का वीडियो सामने आया है।
डाक्टर बोले मुश्किल था ऑपरेशन
एम एम चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉ.फरहत खान ने बताया कि जब बच्चे को उनके पास लाया गया तो वो काफी परेशान था। हमारे साथ परेशानी यह थी की बालक का सिर अंदर फंसा होने के कारण बालक को बेहोश नहीं कर सकते थे। बालक लगातार हिलडुल रहा था और रोये जा रहा था। कुकर काटते समय बहुत खयाल रखना पड़ा। परिवार की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी इस कारण उनसे कोई फीस नहीं ली गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
