उदयपुर
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशालय के क्रीडा मण्डल द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर आयोजित एक वेबिनार को अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सम्बोधित करते हुए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय आचार विचार में योग और आयुर्वेद का स्थान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि योग क्रिया हमारे शरीर की आंतरिक व बाह्य शुद्धिकरण का कार्य करती है और हमारी शारीरिक चपलता, मानसिक चिन्ताओं का निराकरण करते हुए हमें क्रियाशील बनाने में भारी मदद करता है।
प्रकृति के अनुसार अपनाएं खानपान: डॉ. शोभालाल औदिच्य
मुख्य वक्ता आयुर्वेद चिकित्सालय अधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने आयुर्वेद शास्त्र एवं प्रकृति के समन्वय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि हमें प्रकृति के साथ चलना चाहिए। हमारे खान-पान एवं दिनचर्या को भी प्रकृति के नियमानुसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति तो हमें स्वस्थ्य रखना चाहती है, परन्तु हम ही अपने आचरण से शारीरिक कष्टों को अपने शरीर में जगह देते हैं। उन्होंने खान पान के आधार पर पूर्व के आचरणों को आज के आचरण से जोड़ते हुए बताया कि हमें मौसमानुकुल खाद्य पदार्थ, फल, सब्जी, अनाज, मसालों का प्रयोग कैसे करना चाहिए।
डॉ. शोभालाल औदिच्य ने प्रकृति पर्यावरण और परिस्थितियों को ध्यान में रख कर अपनी कार्य प्रणाली को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने दूध, घी, शहद, शर्करा (मिश्री) पंचातमृत एवं पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि पंचतत्व जिससे शरीर संसार की संरचना है, पर विस्तार पूर्वक समझाया।
योगासनों से बढ़ती है रोग प्रतिरोधकता क्षमता: शुभा सुराणा
मुख्य वक्ता योग प्रशिक्षिका श्रीमती शुभा सुराणा ने भारतीय योग शास्त्र की विवेचना करते हुए आज करोना महामारी के दौरान मुख्य रूप से हमारे श्वसन तंत्र से फेफडों (लग्ंस) एवं रोग प्रतिरोधकता को सही रखने हेतु उपयुक्त योगासनों का प्रदर्शन द्वारा चर्चा की। योगासन करने के तरीकों एवं उनसे होने वाले लाभ से कराया। उदाहरण देकर योग से रोग का निस्तारण के बारे में बताया। शुभा सुराणा ने आसनों को करने के समय एवं किसे नहीं करना चाहिए, इस बारे में भी बताया। क्रीडा मण्डल अध्यक्ष डॉ. सुधीर जैन ने योग एवं आयुर्वेद पर अपने अनुभव के साथ चर्चा का शुभारंभ किया और एकाकी व संयुक्त परिवार के लिए योग – व्यायाम, खानपान पर प्रकाश डाला। वेबिनार का संचालन सुश्री अमी शर्मा ने किया।
ये भी पढ़ें
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
- 178 मरीजों की आंखों की जांच, 26 में निकला मोतियाबिंद; बीकानेर में जरूरतमंदों के लिए लगा निःशुल्क शिविर
- खेत की उपज से कमाई बढ़ाने का नया रास्ता, लहसुन की कलियां अलग करने से एलोवेरा जूस तक, मेले में दिखी ये तकनीकें
- आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल बेटियों की शादी में अब 51 हजार की मदद, जयपुर में नई पहल का आगाज
