MPUAT के पांच महाविद्यालयों के 500 विद्यार्थियों ने ली संविधान की शपथ, डॉ. अंबेडकर के योगदान को भी किया याद

उदयपुर के MPUAT के पांच संघटक महाविद्यालयों के करीब 500 विद्यार्थियों ने संविधान दिवस पर प्रस्तावना की शपथ ली। डॉ. विक्रमादित्य दवे ने संवैधानिक मूल्यों और डॉ. अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला।

उदयपुर। संविधान के मूल्यों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय उन्हें जीवन और व्यवहार में उतारने का संदेश लेकर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के विभिन्न संघटक महाविद्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पांच महाविद्यालयों के करीब 500 विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों और आदर्शों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने बताया कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने स्वयं मात्स्यिकी महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. दवे ने संविधान दिवस के महत्व और संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने संविधान निर्माण में प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से संवैधानिक मूल्यों को समझने, उनका सम्मान करने और व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में उनका पालन करने का आह्वान किया।

मात्स्यिकी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एल. एन. महावर, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आर. एल. सोनी, डॉ. एम. एल. ओझा और सोमशेखर व्यास सहित संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय के मात्स्यिकी महाविद्यालय (CoF), डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (CDFT), सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय (CCAS), प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (CTAE) तथा कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा के विद्यार्थियों ने भी शपथ ग्रहण की। इन सभी महाविद्यालयों के करीब 500 विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना में शामिल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इन आयोजनों के जरिए विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बड़ा धमाका: 26 नवंबर को एक साथ 4 आदेश जारी, लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी-पेंशन में चौंकाने वाला बदलाव, जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा

राजस्थान की सियासत में भूचाल: 37 में से 24 जिला प्रमुखों पर कांग्रेस का कब्जा, खुद CM के गढ़ में भी ढहा कमल; भजनलाल की लीडरशिप पर सवाल

जिला परिषद पर कब्जे की सियासत, कांग्रेस नेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं सरकारी टीमें, बयाना के रीको में दो दिन से डेरा

RJS भर्ती में देरी से हजारों युवाओं की बढ़ी धड़कनें, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले विज्ञापन निकालने की चुनौती, हाईकोर्ट में फिर अटकी फाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *