संविधान की प्रस्तावना से अधिकारों और कर्तव्यों तक… नदबई की छात्राओं ने पोस्टरों और विचारों से जगाई जागरूकता

राजकीय कन्या महाविद्यालय नदबई में संविधान दिवस पर छात्राओं ने विचार प्रस्तुत किए और पोस्टर बनाए। प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन हुआ।

नदबई (भरतपुर)। संविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों का मार्गदर्शक है। इसी संदेश को छात्राओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय कन्या महाविद्यालय, नदबई में संविधान दिवस पर जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने विचार प्रस्तुत करने के साथ पोस्टर निर्माण के जरिए भी संविधान के आदर्शों को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। उन्होंने संविधान को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छात्राओं कृष्णा, निशा, प्रिया और कविता सहित अन्य छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। वहीं पोस्टर निर्माण गतिविधि में तनु, राखी, भावना, कृष्णा, रिशु कुमारी और गुंजन ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। इनके माध्यम से संविधान के मूल आदर्शों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. दर्शी चतुर्वेदी रहीं। इस अवसर पर कुनिका, करिश्मा सोलंकी, योगेंद्र सिंह और डॉ. हरिसिंह सहित महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्यों ने भी संविधान की महत्ता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने छात्राओं को संविधान के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इसमें महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य और छात्राएं उपस्थित रहीं। समापन संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लेने के साथ हुआ।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बड़ा धमाका: 26 नवंबर को एक साथ 4 आदेश जारी, लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी-पेंशन में चौंकाने वाला बदलाव, जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा

राजस्थान की सियासत में भूचाल: 37 में से 24 जिला प्रमुखों पर कांग्रेस का कब्जा, खुद CM के गढ़ में भी ढहा कमल; भजनलाल की लीडरशिप पर सवाल

जिला परिषद पर कब्जे की सियासत, कांग्रेस नेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं सरकारी टीमें, बयाना के रीको में दो दिन से डेरा

RJS भर्ती में देरी से हजारों युवाओं की बढ़ी धड़कनें, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले विज्ञापन निकालने की चुनौती, हाईकोर्ट में फिर अटकी फाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *