भरतपुर में जयपुर का डबल धमाका, टेबल टेनिस में बालक-बालिका दोनों वर्गों पर कब्जा, फाइनल में कोटा को दी शिकस्त

भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में 71वीं राजस्थान राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जयपुर ने अंडर-19 बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिताब जीते।

भरतपुर (संजीव चीनिया)। लोहागढ़ स्टेडियम में चल रही 71वीं राजस्थान राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में जयपुर की टीम ने अपनी बादशाहत साबित कर दी। अंडर-19 बालक और बालिका दोनों वर्गों के फाइनल में जयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। खास बात यह रही कि दोनों ही वर्गों के फाइनल में जयपुर का मुकाबला कोटा से हुआ और दोनों बार कोटा को हार का सामना करना पड़ा।

बालक वर्ग के सेमीफाइनल में जयपुर ने जोधपुर को हराकर फाइनल का टिकट कटाया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कोटा ने चूरू को पराजित किया। खिताबी मुकाबले में जयपुर ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और कोटा को 3-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

बालिका वर्ग में भी जयपुर का जलवा

अंडर-19 बालिका टीम वर्ग के सेमीफाइनल में जयपुर ने मेजबान भरतपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कोटा ने बीकानेर को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल में जयपुर और कोटा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जयपुर ने 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। इस तरह जयपुर की टीम ने अंडर-19 के दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने तकनीक, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

रात 8:30 बजे होगा पुरस्कार वितरण समारोह

आयोजन सचिव बन्नो एंथोनी ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत आज रात 8:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें अंडर-19 बालक एवं बालिका टीम वर्ग, पुरुष एवं महिला वर्ग तथा अंडर-17 व्यक्तिगत मुकाबलों के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि राहुल सैनी, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, भरतपुर होंगे। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले 27 नवंबर तक जारी रहेंगे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बैंक खाते में फ्रॉड का डर हुआ तो बस एक स्विच दबाते ही सबकुछ रुक जाएगा, RBI ला रहा है नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

एफआईआर दर्ज है तो क्या सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी? राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाए 4 बड़े सवाल, अब बड़ी पीठ करेगी फैसला

जीजा ने सालों की घुड़चढ़ी में लुटाया ऐसा प्यार, 500-500 के नोटों से बनी 2 करोड़ की मालाएं पहनाईं, नजारा देख गांव रह गया दंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *