आत्मविश्वास
डॉ.विनीता राठौड़
आज के युवा, शीघ्र शीर्ष पर चढ़ जाते
किन्तु वक़्त के थपेड़े, सह नहीं पाते
सफलतम होने को लालायित रहते
किन्तु आत्म संतोष सेअनभिज्ञ वे रहते
आभासी दुनिया में वे जीने लगते
अभिव्यक्ति भावनाओं की कर नहीं पाते
कल्पनाओं की पूर्ति जब नहीं कर पाते
उदासी व तनाव से तुरंत घिर जाते
क्रोध, संताप,उलझन या एकाकीपन के चलते
अवसाद ग्रस्त हो,उम्मीद का दामन छोड़ जाते
निराशा के चलते आहत हो जाते
पलायन जीवन से भी कर जाते
आओ अपना फर्ज निभाएं
नकारात्मकता से उन्हें बचाएं
सार्थक कार्य में उन्हें लगाएं
सकारात्मक विकल्प उन्हें सुझाएं
उनके मित्र हम बन जाएं
शेयर एण्ड केयर से उन्हें बचाएं
वायु सम होते हैं युवा
आज उन्हें हम समझाएं
बहती है जब सतत सलिल
कहलाती है शीतल पवन
पाते ही प्रचण्ड वेग
वही बन जाती है बवंडर
अदम्य साहस, धैर्य व संयम का कर के संचार
जीने का हौंसला उनका हम परवान चढ़ाएं
सोना खरा अगर है बनना
ताप अग्नि का वहन है करना
फसल खेतों में वहीं लहलहाती
मिट्टी जहां की आर्द्र व नम है होती
प्रस्फुटित, पल्लवित व पुष्पित होने से पहले
बीज धरा में धंस कर पीड़ा का वहन हैं करते
सूरज की भांति गर उन्हें है प्रकाशित होना
आत्मविश्वास को सदैव बनाए रखना होगा।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा, राजसमन्द में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
