हलैना (भरतपुर)
भरतपुर जिले में जयपुर- आगरा नेशनल हाइवे- 21 स्थित झालाटाला टोल टेक्स एवं आमौली टोल प्लाजा के मध्य फोरलेन पर आवारा जानवर से बचने के प्रयास में एक निजी बस सड़क पर खड़े किसी दूसरे वाहन से टकरा गई जिससे बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और तीन यात्री घायल हो गए। बस में 45 यात्री सवार थे।
बस चालक हादसे के बाद भी बस को दौड़ाता रहा। हादसे के बाद बस के चालक व परिचालक बस से कूद कर फरार हो गए। यात्रियों की चीख-पुकार तथा वाहनों के टकराने से हुए धमाका सुन कर ग्रामीण मदद को दौड़ पड़े और हादसा की सूचना हलैना पुलिस को दी। सूचना पर हलैना थाना प्रभारी विजयसिंह छौंकर मय जाप्ता के हादसा स्थल पहुंचे जहां से ग्रामीणों की मदद से घायलों को हलैना के राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक यात्री ने उपचार के समय दम तोड़ दिया। हलैना से भरतपुर रैफर हुए दूसरे यात्री ने भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में उपचार के समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिए।
यात्री चीख- पुकार करते रहे पर चालक ने नहीं रोकी बस
बस चालक ने हादसा के बाद भी फोरलेन पर बस को दौड़ाया। उसने यात्रियों की चीख-पुकार सुनने के बाद भी बस नहीं रोकी और टोल प्लाजा के पास बस को खड़ा कर भाग गया। उसके पीछे से बस का परिचालक भी कूद कर फरार हो गया।
भरतपुर से जयपुर जा रही थी बस
थाना प्रभारी विजयसिंह छौंकर ने बताया कि भरतपुर से जयपुर की ओर एक निजी बस सवारियों को लेकर जा रही थी जिसमें चालक-परिचालक सहित 45 सवारियां सवार थी। जयपुर नेशनल हाइवे के गांव आमौली- झालाटाला के मध्य टोल प्लाजा के पास फोर लेन पर घूम रहे आवारा जानवर के बचाव तथा ओवर टेक करते समय अज्ञात वाहन से बस टकरा गई।
इनकी हुई मौत
हादसे में नदबई तहसील के गांव पिपरऊ निवासी 34 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र रामदयाल धीमर और गांव मई निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र भरतसिंह जाट की मौत हो गई जबकि भुसावर थाना के गांव भेंसीना निवासी प्रेमसिंह पुत्र रामभरोसीलाल, हलैना निवासी प्रिन्स कुमार पुत्र महेशचन्द व दौसा जिले के गांव ठिकरिया निवासी मेघश्याम पुत्र श्यामसिंह घायल हो गए,जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
