समस्तीपुर
बिहार के समस्तीपुर जिले में पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank) में एक करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक के ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। ब्रांच मैनेजर को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गबन का यह मामला समस्तीपुर समस्तीपुर के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के पटोरी थाना इलाके का है। पटोरी के पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक मो. कासिम (PNB Branch Manager Md Qasim) के खिलाफ पटोरी थाना क्षेत्र के धरमपुर बांदे गांव निवासी संदीप कुमार सौरभ ने शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद गबन का यह मामला खुला। उसकी शिकायत थी कि वह बैंक के जमा काउंटर पर रुपए जमा करवाता रहा और बैंक की मुहर लगी जमा पर्ची भी ली थी। कुछ दिनों बाद जब वह राशि निकासी के लिए बैंक गया तो खाते में रुपए नहीं थे।
इसको लेकर जब कस्टमर इसकी शिकायत करने शाखा प्रबंधक के पास गया तो उसे डांट-फटकार कर भगा दिया गया। इसके बाद कस्टमर ने पुलिस में शिकायत की और खुद के लिए 10 हजार रुपए की गड़बड़ी किए जाने की बात आवेदन में लिखी।
मामले की जांच पटोरी पुलिस के द्वारा शुरू की गई, जिसके बाद पुलिस ने शाहपुर पटोरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक मो. कासिम को मुस्तफापुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
ऐसे की गई हेराफेरी
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इस मामले में एक करोड़ से अधिक की राशि के गबन की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष के अनुसार यह मामला 15 जुलाई को प्रकाश में आया था। इसमें बैंक परिसर में अवैध तरीके से सीएसपी संचालक के भाई मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि पीएनबी के सीएसपी का एक संचालक संतोष कुमार बैंक परिसर के अंदर काउंटर पर ग्राहकों के पैसे जमा-निकासी करता था। जब कोई ग्राहक बैंक के मूल काउंटर पर 20 हजार रुपए से कम राशि जमा करने जाता तो बैंक के ब्रांच मैनेजर और कर्मी उसे सीएसपी संचालक के काउंटर पर भेज देते थे और सीएसपी संचालक पैसे लेकर उसे जमा पर्ची दे देता था। लेकिन वह ग्राहक के पैसे को बैंक के खाते में जमा नहीं करता था।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बैंक जाकर इन आरोपों की जांच की तो पाया कि बैंक परिसर में अवैध तरीके से सीएसपी का काउंटर चलाया जा रहा है। 16 जुलाई को एएसपी विजय कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बैंक परिसर में इस मामले की जांच की तो उस दिन भी सीएसपी संचालक का भाई मिथिलेश कुमार अवैध तरीके से सीएसपी का काउंटर बैंक परिसर में चला रहा था।
पुलिस ने तत्काल सीएसपी संचालक के भाई को बैंक परिसर के काउंटर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दर्ज एफआईआर में सीएसपी संचालक संतोष कुमार, उसके भाई मिथिलेश कुमार के अलावा पीएनबी के ब्रांच मैनेजर मो. कासिम को आरोपित किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से मो. कासिम फरार थे, उसे भी पटोरी थाना के एएसआई सह मामले के अनुसंधानकर्ता विनय कुमार पासवान ने विभूतिपुर पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया।
ग्राहकों ने अपने खाते अपडेट कराए तो सामने आया बड़ा घपला
गबन का मामला उजागर होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने खाते को अपडेट कराया तो पाया कि उनके खाते में भी राशि जमा नहीं की गई है। ग्राहकों से पटोरी थाना को मिली शिकायतों के अनुसार इस मामले में लगभग एक करोड़ रुपए राशि का गबन किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
