WhatsApp एक ऐसा धांसू नया फीचर लेकर आया है, जो आपको साइबर स्कैम और अन्य खतरनाक ग्रुप से दूर रहने में मदद करेगा। वॉट्सऐप का नया फीचर Context Card है। यह आपको फ्रॉड से बचाएगा और जिस ग्रुप में आप शामिल होने जा रहे हैं उसकी पूरी कुंडली निकालकर आपके सामने रख देगा। Context Card सिर्फ वॉट्सऐप ग्रुप के लिए होगा।
सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 पदों पर होगी भर्ती, आयोग को भेजी अभ्यर्थना
WhatsApp का यह नया फीचर असल में यूजर्स के लिए सेफ्टीगार्ड का काम करेगा। ये नया फीचर यूजर्स को अनजान और खतरनाक WhatsApp Group से दूर रखने में मदद करेगा। इसकी जानकारी WhatsApp चैनल्स ने शेयर की है। हाल ही में साइबर ठगी के ऐसे कई सामने आए हैं, जहां विक्टिम को पहले किसी WhatsApp Group में शामिल कर लिया जाता है और आखिर में उसके बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए जाते हैं। भोले-भाले लोगों को इस तरह से फ्रॉड से बचाने के लिए ये फीचर शामिल किया है।
वॉट्सऐप का Context Card फीचर ग्रुप को ज्वॉइन करने वाले नए मेंबर्स के लिए होगा। Context Card की मदद से यूजर्स को ग्रुप जॉइन करते ही सभी तरह की जानकारी मिल जाएगी। इस फीचर की मदद से ग्रुप और ग्रुप मेंबर्स को समझने और उनसे चैट करने में आसानी होगी। WhatsApp चैनल्स द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में बताया है कि ग्रुप में शामिल करने वाले यूजर्स को कुछ जरूरी जानकारी देनी होंगी। अनजान यूजर्स को बताना होगा कौन एड कर रहा है, ग्रुप को कब क्रिएट किया था और ग्रुप के बारे में डिटेल्स देनी होगी। ऐसे में आम लोग खुद को सेफ रख सकेंगे। हालांकि इसके लिए पहले यूजर्स को Group privacy settings में एक्टिवेट करना होगा।
ऐसे करेगा काम
WhatsApp के FAQ पेज पर बताया है कि जब भी कोई WhatsApp Group से आपको जोड़ेगा, तो वहां कंपनी आपको वो इंफोर्मेशन दिखाएगी, जो आपको एड करने से पहले भरी गई है। इसके बाद यूजर्स खुद तय कर सकते हैं कि वह ग्रुप सेफ है या नहीं। इसके बाद वे इस ग्रुप में बने रह सकते हैं या खुद को रिमूव कर सकते हैं। WhatsApp के इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है। कुछ यूजर्स को ये फीचर मिल गया है, जबकि आने वाले दिनों में ये फीचर सभी तक पहुंच जाएगा। इसके लिए आप Google Play Store से जाकर WhatsApp को अपडेट कर सकते हैं। WhatsApp एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है और भारत में इसके करोड़ों यूजर्स हैं।
जैसे ही कोई नया मेंबर ग्रुप में ऐड होगा उसको तुरंत Context Card शो होने लगेगा। इस कार्ड में ग्रुप इंफो, ग्रुप के नियम, एडमिन्स की जानकारी समेत दूसरी सभी डिटेल्स वन क्लिक में मिल जाएंगी। सिर्फ इतना ही नहीं Context Card नए मेंबर्स को ग्रुप चैट की समरी भी दिखाएगा। इससे नए मेंबर को यह भी पता चल जाएगा कि किस टॉपिक पर बात हो रही है।
नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 पदों पर होगी भर्ती, आयोग को भेजी अभ्यर्थना
राजस्थान हाईकोर्ट में जिला जज के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, इस डेट तक कर दें अप्लाई | जानें डिटेल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर से टकराई डबल डेकर बस, 18 की मौत
OMG! काम का प्रेशर नहीं झेल पाया तो रोबोट ने कर लिया सुसाइड
NEET UG काउंसलिंग की तारीख को लेकर बड़ी खबर, हेल्थ मिनिस्ट्री ने कही यह बात
सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान
CGHS कार्ड को लेकर आई बड़ी अपडेट, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अब ये काम कर दिया अनिवार्य
राहुल गांधी ने संसद में हिन्दुत्व को लेकर ऐसा
सरकार ने पेंशन को लेकर बदला ये बड़ा नियम, EPFO के लाखों सदस्यों को मिली बड़ी राहत
सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी
Good News: राजस्थान में कर्मचारियों का बढ़ा DA, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
