जींद
हरियाणा के जींद जिले के गांव मलार से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। गांव मलार में 11 हजार वोल्टेज की लाइन के तारों की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए। तीनों मजदूर तूड़ी से भरे हुए ट्राली पर बैठे हुए थे। सफीदों सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तीनों मजदूर ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गए थे। पुलिस ने मृतकों के शव सफीदों सामान्य अस्पताल में रखवाए हैं। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पानीपत से कुछ लोग तूड़ी खरीदने के लिए गांव मलार आए थे, उनके साथ मजदूर भी थे। बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में तूड़ी भरकर पानीपत वापस जा रहे थे। तीन मजदूर तूड़ी से भरी ट्रॉली के ऊपर बैठे हुए थे। जब टैक्टर ट्रॉली गांव से निकल रही थी तो तीनों मजदूर बिजली लाइन की चपेट में आ गए।
पास के खेतों से निकली 11 हजार की वोल्टेज की बिजली लाइन के नीचे से ट्राली को निकाला जा रहा था। ट्राली में ज्यादा तूड़ी भरी होने के कारण तार छू रहे थे। ट्राली के ऊपर बैठे तीन मजदूरों ने डंडे के जरिए तार को उठाने का प्रयास किया। इसी दौरान तार टूटकर ट्राली के ऊपर गिर गया।
मृतक पानीपत के निवासी
तीनों मजदूरों को जोरदार करंट लगा और वे बेसुध होकर वहीं गिर गए। तीनों मजदूरों को सफीदों के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांव गढ़ी बेसर पानीपत निवासी अमित (18), अमजद (18), गांव राणा माजरा पानीपत निवासी मोमिन (25) के रूप में हुई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
