बेंगलुरु
राजस्थान राजस्थान में सरकार और कांग्रेस संगठन में जल्द बड़ा बदलाव होगा। यह संकेत राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने बेंगलुरू में पत्रकारों से बातचीत में दिए। सचिन ने एक सवाल के ज़बाव में कहा कि ‘कौन क्या बनेगा, कौन प्रदेशााध्यक्ष बनेगा, कौन मंत्री बनेगा, कौन मुख्यमंत्री बनेगा, ये फैसला कांग्रेस हाईकमान करता है। इसलिए इंतजार कीजिए।’
हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो
सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने विधायकों, वरिष्ठ नेताओं के साथ कई दौर की बातचीत की है। हम संपर्क में हैं, जो भी होगा वह सामने आ जाएगा।’ सचिन पायलट ने कहा कि ‘हम चाहते हैं कि हर कार्यकर्ता सरकार में अपनी भागीदारी महसूस करे। सरकार में कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्वित होनी चाहिए, इससे हमें विश्वास है कि अगले चुनाव में कांग्रेस जीतेगी। उन मुद्दों पर काम चल रहा है।
सोनिया गांधी के सामने रख दी हैं सारी बातें
सचिन पायलट ने राजस्थान कांग्रेस में सुलह के लिए बनी कमेटी के बारे में पूछे गए सवालों पर कहा कि ‘पिछले साल कमेटी बनी थी, उसमें से अहमद पटेल का देहांत हो गया, लेकिन कमेटी के दो सदस्य हैं। हमने उन्हें जो कुछ कहा है, वह चाहे कांग्रेस के कामकाज में सुधार की बात हो और अन्य मुद्दे हों सब पर बात रखी है। सचिन का कहना था कि हमें जो लगता था, हमने कमेटी को सुझाव दिए थे, उन सुझावों को कमेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने रखा हे। कांग्रेस अध्यक्ष उन विचारों पर संज्ञान लेंगी।’
वादे पूरे हों ताकि कांग्रेस रिपीट हो
सचिन पायलट पत्रकारों से बातचीत के दौरान किसी पर कोई आरोप लगाने से तो बचते रहे, लेकिन उन्होंने पत्रकारों को जो उत्तर दिए उनमें तल्खी साफ़ नजर आई। उन्होंने कहा कि सुलह कमेटी को बने हुए एक साल हो गया है। कई स्तर पर मंथन हुआ है। हम चाहते हैं कि सरकार और संगठन मिलकर काम करे, घोषणा पत्र में किए वादे पूरे हों ताकि 2023 में सरकार रिपीट हो सके। अभी भी बहुमत की सरकार है, लेकिन आगे हम और बड़े बहुमत के साथ आ सकें।
हमने हमेशा जो कुछ कहा पार्टी हित में कहा
पायलट ने कहा, ‘हम जो कुछ कहते हैं, पार्टी हित में कहते हैं। हमारा मकसद यही रहता है कि कांग्रेस मजबूत हो। मैं सात साल प्रदेशाध्यक्ष रहा। इस दौरान विधानसभा-लोकसभा के उपचुनाव हों, नगर पालिका, ग्राम पंचायत, मंडी, फूल मंडी, कॉपरेटिव सब चुनावों में पार्टी मजबूती से लड़ी। चुनाव केवल लोकसभा-विधानसभा के ही नहीं होते, वार्ड, पंचायत और फूल मंडी तक के चुनाव जनता के चुनाव होते हैं।’
गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाए जाने को बताया अटकलबाजी
सचिन पायलट ने गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाए जाने को कोरा अटकल बताया और कहा कि एआईसीसी की घोषणा का इंतजार कीजिए।’
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
