लखनऊ
उत्तरप्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 यानी अगले साल का सार्वजानिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकारी कार्मिकों को वर्ष 2022 में 24 अक्तूबर को दिवाली मनाने के बाद 25 अक्तूबर को दफ्तर जाना होगा। गोवर्धन पूजा का अवकाश 26 अक्तूबर का होगा। हालांकि होली पर अधिकारी और कर्मचारी लगातार चार दिन की छुट्टियां मना पाएंगे।
वर्ष 2022 में 24 सार्वजनिक अवकाश और 29 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसचिव उमेश कुमार के मुताबिक हिंदू पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा 25 अक्तूबर की जगह 26 अक्तूबर को होगी। इसलिए 25 अक्तूबर को अवकाश नहीं होगा। रक्षाबंधन 12 अगस्त शुक्रवार के अवकाश के बाद 13 अगस्त को शनिवार और 14 अगस्त रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस सोमवार तक लगातार चार दिन की छुट्टियों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा।
पांच त्योहार रविवार के दिन
वर्ष 2022 में 10 अप्रैल को राम नवमी, 10 जुलाई को बकरीद, 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती, 9 अक्तूबर को बारावफात और 25 दिसंबर को क्रिसमस रविवार के दिन होने से कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों को पांच छुट्टियों का नुकसान होगा।
सार्वजनिक अवकाश
1. गणतंत्र दिवस : 26 जनवरी (बुधवार)
2. मो. हजरत अली का जन्मदिवस : 15 फरवरी (मंगलवार)
3. महाशिवरात्रि – 1 मार्च (मंगलवार)
4. होलिका दहन – 17 मार्च (बृहस्पतिवार)
5. होली : 18 मार्च (शुक्रवार)
6. राम नवमी : 10 अप्रैल (रविवार)
7. डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती : 4 अप्रैल (बृहस्पतिवार)
8. गुड फ्राइडे – 15 अप्रैल (शुक्रवार)
9. ईद उल फितर – 3 मई (मंगलवार)
10. बुद्ध पूर्णिमा – 16 मई (सोमवार)
11. बकरीद – 10 जुलाई (रविवार)
12. मोहर्रम- 9 अगस्त (मंगलवार)
13. रक्षा बंधन – 12 अगस्त (शुक्रवार)
14. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त (सोमवार)
15. जन्माष्टमी – 18 अगस्त (बृहस्पतिवार)
16. महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्तूबर (रविवार)
17. महानवमी – 4 अक्तूबर (मंगलवार)
18. दशहरा – 5 अक्तूबर – (बुधवार)
19. बारावफात – 9 अक्तूबर – (रविवार)
20. दीपावली – 24 अक्तूबर – (सोमवार)
21. गोवर्धन पूजा – 26 अक्तूबर – (बुधवार)
22. भैया दूज – 27 अक्तूबर – (बृहस्पतिवार)
23. गुरु नानक जयंती – 8 नवंबर -(मंगलवार)
24. क्रिसमस डे – 25 दिसंबर -( रविवार)
गुरु गोविंद सिंह जयंती के दो अवकाश मिलेंगे
वर्ष 2022 में गुरु गोविंद सिंह जयंती दो बार आएगी। 9 जनवरी और 29 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश होगा। कार्यकारी आदेशों के तहत अवकाश सूची में तीन अवकाश निर्धारित किए हैं।
1. गुरु गोविंद सिंह जयंती – 9 जनवरी – रविवार
2. गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस – 24 नवंबर – बृहस्पतिवार
3. गुरु गोविंद सिंह जयंती – 29 दिसंबर – बृहस्पतिवार
1 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक
वाणिज्यिक बैंकों में एक अप्रैल शुक्रवार को वार्षिक लेखाबंदी रहेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
