गंगा संवाद यात्रा में बोले गोविंदाचार्य; नदियां हमारी स्थानीय धरोहर, इन्हें संभालकर रखिए | इस वीडियो में देखिए गंगा संवाद यात्रा की एक झलक

बदायूं 

विश्व विख्यात विचारक  के. एन गोविन्दाचार्य की अगुवाई में नरौरा  गंगा बैराज से शुरू हुई  गंगा संवाद यात्रा रविवार को  जिला बदायूं के सहसवान पहुंच गई।  इसके साथ अपने निर्धारित समय  पर यह यात्रा छठे दिन में प्रवेश कर गई।

गंगा को अविरल और निर्मल बनाएं: गोविंदाचार्य

इस मौके पर गोविंदाचार्य ने कहा कि गंगा में नब्बे फीसदी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी स्थानीय धरोहर हैं। इन्हें सुरक्षित रखना हर  भारतीय नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

लो.नि.वी के विश्राम गृह में  स्थानीय  गंगा प्रेमी और पूर्व प्रधान बृजेश सक्सेना, नीरज शर्मा, योगेंद्र सिंह, प्रभाकर शर्मा को गमछा और श्रीफल दे कर समानित किया। प्रातः  10 बजे यात्रा सिलहरी  गाँव, खैरपुर गाँव, चन्दनपुर, चोइंगला गाँव, मचोना की मद्देया गांव, मादीपुर गांव पहुंची।

सहसवान पहुंचने  पर तरुण अग्रवाल, अनुराग दीक्षित पूर्व नगर अध्यक्ष  बीजेपी, वाई एम  देवेंद्र  ने गर्म जोशी से गंगा संवाद यात्रा का  स्वागत किया। दोपहर भोजन, विश्राम सहसवान में किया।

मीडिया प्रभारी मुरार कण्डारी के अनुसार  गंगा संवाद यात्रा  में ललिता देवी, निरंजना देवी,  निधि देवी, सुरेन्द्र बिष्ट, दिनेश तिवारी अधिवक्ता सुबुही खान, वाशु देव आचार्य, जीबकांत झा सागर आदि 80 पद  यात्री  पद यात्रा कर रहे हैं।

बैंक लूटने घुसे बदमाश से भिड़ गई मैनेजर, इसके बाद फिर ये हुआ

UP में तैनात राजस्थान निवासी IPS ने लखनऊ कोर्ट में किया  सरेंडर, ढाई साल से था फरार

NTPC Recruitment 2022: एनटीपीसी में इंजीनियरिंग पदों पर बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर की होगी बम्पर भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन, परीक्षा की डेट भी फिक्स

अपनों से दुत्कारी महिलाएं बरसों से रख रही हैं करवा-चौथ का व्रत |‘अपना घर आश्रम’ बना इनका सहारा

IMD Recruitment 2022: भारतीय मौसम विभाग में बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी