ग्रेटर नोएडा
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में मंगलवार शाम एक युवक ने बहन के साथ दवा लेने घर से निकली एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया। घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। आनन फानन में युवती व युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना का कारण एक तरफा प्यार मान कर तफ्तीश कर रही है।
यह सनसनीखेज वारदात दादरी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड पर हुई। मंगलवार शाम पेट्रोल पंप के पास अनु (23) अपनी बहन के साथ दवा लेकर घर जा रही थी। उसी दौरान गौतमपुरी निवासी 26 वर्षीय बंटी ने उसे देख कर आवाज दी। अन्नू ने उसे देख व आवाज को सुन कर भी अनसुना कर दिया। इसके बाद अचानक बंटी अन्नू के पास पहुंचा और उसे गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद राहगीरों में हडक़ंप मच गया। आनन फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए कस्बे में ही स्थित एक निजी अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि पहले दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे, लेकिन फिलहाल यह अलग-अलग जगह रहते हैं। सभी एंगल पर जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई कर खुलासा करेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
