राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

राजस्थान सरकार ने पंचायती राज चुनाव से पहले 1 आईएएस और कई आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यहां देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट और नए पदस्थापन की जानकारी।

जयपुर: राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापन आदेश तुरंत प्रभाव से जारी कर दिए हैं।

आईएएस अधिकारी का तबादला

  • शिवेंद्र प्रताप (2021 बैच): इन्हें पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से हटाकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद-कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई.जी.एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), बारां के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है।

आरएएस अधिकारियों के प्रमुख तबादले

  • रामचंद्र: राजस्व अपील अधिकारी, अजमेर से बदलकर सचिव, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर।

  • अजय कुमार आर्य: पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बारां।

  • जयसिंह-द्वितीय: उपखंड अधिकारी, पीपलखूंट (प्रतापगढ़) से उपखंड अधिकारी, मुंडावर (खैरथल-तिजारा)।

  • भंवर लाल जनागल: पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, डूंगरपुर।

  • मांगी लाल: पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से उपखंड अधिकारी, वैर (भरतपुर)।

  • सुनील कुमार झिंगोनिया: पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से उपखंड अधिकारी, हिंडोली (बूंदी)।

  • सुश्री प्रियंका बड़गूजर: पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से उपखंड अधिकारी, बसेड़ी (धौलपुर)।

  • हेमंत कुमार घनघोर: पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से उपखंड अधिकारी, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़)।

मुख्य निर्देश

सरकार द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित अधिकारी बिना किसी कार्यग्रहणकाल (Joining Time) या अवकाश का उपयोग किए तुरंत अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही, अपनी कार्यग्रहण रिपोर्ट itcell.dop@rajasthan.gov.in पर तत्काल भेजने के निर्देश दिए गए हैं. आदेशों की पालना न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’

खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला

इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव

बैंकों में महाघोटाला: नौकरी किसी और की, बैंक में मलाई काट रहा कोई और! CBI के शिकंजे में फंसे ‘डमी’ चेहरे

चीन की दादागिरी पर भारत का कड़ा प्रहार: लद्दाख की 28 जगहों के नाम तय, बौखलाए ड्रैगन को दो टूक जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *