भरतपुर में युवक का मर्डर, पत्नी पर शक, पुलिस ने हिरासत में लिया

भरतपुर 

भरतपुर जिले में में तीस साल के एक युवक का सोमवार देर रात उस समय मर्डर कर दिया गया जब वह सो रहा था। पुलिस को युवक की पत्नी पर शक है। पुलिस ने युवक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

हत्या की यह वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है। जिस युवक की हत्या की गई है उसका नाम जितेंद्र सैनी (30) निवासी गांव बेररू है। वारदात के समय युवक की पत्नी दीपा (25) वहीं सो रही थी। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह गहरी नींद में सो रही थी। इसलिए उसे वारदात का पता नहीं लग सका। सुबह सोकर उठी तो पति को खून से लथपथ हालत में  देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद उसने अपने पीहर सिकी सूचना दी। पुलिस को मृतक की पत्नी की इस कहानी पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है।

मृतक जितेंद्र

पुलिस ने बताया है कि मृतक की पत्नी  दीपा का कहना है कि वे दोनों  बेररू गांवसे  देर शाम नगर अपने किराए के मकान पर पहुंचे थे। दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे। जितेंद्र चारपाई पर सो रहा था जबकि वह जमीन पर लेटी थी। सुबह जब उठी तो पति खून से सना हुआ था। चारपाई भी खून से भरी थी। दीपा ने पुलिस को बताया कि उसे पता ही नहीं चला यह घटना कब और कैसे हुई।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जितेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद सिर पर चाकू से वार किया गया। पुलिस को पत्नी पर भी शक है। ऐसे में दीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

समायोजित शिक्षाकर्मियों को पुरानी पेंशन देने का मामला: राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जवाब

बैंककर्मी गए तो थे कर्ज की वसूली करने, परिवार का हाल देखा तो ‘सपनों का आशियाना’ ही बनवा दिया

‘जहां-जहां कांग्रेस हार रही उन राज्यों में कम होते चले गए गधे’

अगर आपने भी लगाए हैं इस शेयर में पैसे तो तुरंत बेच दें, जीरो होने वाली है कीमत

रेलवे के ये कर्मचारी अब यूनियन में नहीं बन सकते पदाधिकारी

रेलवे बोर्ड के नए निर्देश: पदोन्नति के लिए रेल कर्मचारियों को अब देनी होंगी दो परीक्षा

रेलवे का नया आदेश: अब इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा ओवर टाइम भत्ता, इंक्रीमेंट भी बंद, पदोन्नति भी नहीं मिलेगी

CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर ई-टॉयलेट टेंडर दिलाने के नाम पर 6.80 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

भारत के इस राज्य में धधक रही जमीन, निकल रही आग की लपटें, आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?