जयपुर
स्वदेशी जागरण मंच (Swadeshi Jagran Manch) के अखिल भारतीय सह-संगठक सतीश कुमार का दो दिवसीय राजस्थान प्रवास जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्व. सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र में संपन्न हुआ। यहाँ जयपुर प्रांत की प्रांत बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के सभी 14 जिलों के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सतीश कुमार ने साफ कहा कि ‘स्वदेशी सुरक्षा और स्वावलंबन भारत अभियान को जन-जन का अभियान बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भारत आर्थिक महाशक्ति बनेगा, तभी विश्व का वास्तविक कल्याण संभव होगा।
युवाओं को दिया संदेश
सतीश कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि हर घर में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, स्वदेशी व्यवहार और स्वदेशी मूल्यों का पालन ही भारत की अस्मिता को सुरक्षित रख सकता है।
80 हजार की मांग का हुआ भंडाफोड़ | वन अधिकारी और वनपाल 20 हजार एडवांस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
100 से अधिक युवा उद्यमियों का सम्मान
अपने प्रवास के दौरान सतीश कुमार ने विभिन्न उद्यमिता कार्यक्रमों में भाग लिया और 100 से अधिक युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत है।
नागपुर में व्यापारी जुटान की तैयारी
सतीश कुमार ने यह भी घोषणा की कि स्वदेशी जागरण मंच शीघ्र ही नागपुर में एक बड़ा व्यापारी जुटान करने जा रहा है। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वदेशी उत्पादों के उत्पादन, विक्रय और उपभोग को बढ़ावा देना होगा। इस जुटान में व्यापारी वर्ग अग्रणी भूमिका निभाएगा और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया जाएगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
80 हजार की मांग का हुआ भंडाफोड़ | वन अधिकारी और वनपाल 20 हजार एडवांस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बिहार में सड़क पर मौत का तांडव | ट्रक से कुचले गए गंगा स्नान से लौट रहे 8 श्रद्धालु, 7 महिलाएं शामिल
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस बयान से रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
