जयपुर में सनसनीखेज घटना: कोचिंग में छात्रा का चाकू से गोद कर दिनदहाड़े मर्डर | हत्यारे प्रेमी ने भी घर जाकर खाया जहर

जयपुर 

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर पर शनिवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज घटंना हुई कोचिंग में पढ़ने वाले एक युवक ने  दिनदहाड़े चाकू से गोदकर उसी कोचिंग की छात्रा की हत्या कर दी और बाद में अपने घर जाकर जहर खा लिया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। छात्रा से युवक की कई दिनों से बात नहीं हो पा रही थी। इससे गुस्साए युवक ने छात्रा का मर्डर कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुनाने जा रहे थे जज; वकील ने बीच में ही रोक कर रख दी ऐसी मांग | जानिए फिर आगे क्या हुआ? इन नियमों को भी जानिए कि क्या वकील की मांग पूरी हो सकती थी?

घटना जयपुर जिले  शाहपुरा के मनोहरपुर में एकलव्य एकेडमी क्लासेज फॉर लाइब्रेरी सेंटर की है।  मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई है।  पुलिस के अनुसार इसी कोचिंग में अरनिया गांव की रहने वाली शोभा चौधरी (23) पुत्री कालूराम ​​​​पढ़ती थी। कोचिंग की लाइब्रेरी में रायसर स्थित गठवाड़ी का रहने वाला सुनील बागड़ी उर्फ सुरेंद्र मीणा (25) पढ़ने आता है। कोचिंग के स्टूडेंट बताते हैं कि शोभा और सुनील के बीच अफेयर चल रहा था।

Good News: केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर लगी मुहर, 4% का हुआ इजाफा | इतनी हो जाएगी अब सैलेरी

कर्मचारियों के NPS को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, कही ये बात

कोचिंग की छत पर बिखरा पड़ा खून

मनोहरपुर थाने के थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि शोभा चौधरी एकेडमी की छत पर खाने खाने गई थी। इस दौरान गठवाड़ी निवासी सुनील बागड़ी उर्फ सुरेंद्र मीणा भी पीछे-पीछे छत पर चला गया और शोभा पर चाकू से हमला कर दिया। शोभा लहूलुहान हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर साथी छात्र और कोचिंग स्टाफ छत पर पहुंचा तो शोभा लहूलुहान हालत में पड़ी मिली थी। इस दौरान हमलावर सुनील छत से कूद कर फरार हो गया।

पिछले कुछ दिनों से फसलों की कटाई चल रही थी। इसमें शोभा के पिता व्यस्त थे। शोभा भी काम में हाथ बंटा रही थी। इसलिए पिछले करीब 10 दिन से वह कोचिंग नहीं आ पा रही थी। सुनील बार-बार उसे फोन कर रहा था। घर पर होने के कारण शोभा उससे बात नहीं कर पा रही थी। बार-बार कॉल आने के कारण उसे लगा कि कहीं घरवाले सारी बात जान न जाएं। इसलिए उसने सुनील को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद सुनील ने शोभा की एक सहेली को 21 मार्च को फोन किया। उसने कहा कि शोभा से बात कराओ। सहेली ने बात कराने से इनकार कर दिया।

फाउंडेशन कोर्स कर रही थी शोभा
एकलव्य एकेडमी के संचालक धर्मपाल यादव ने बताया- शोभा सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) की तैयारी कर रही थी। सुनील बागड़ी लाइब्रेरी में स्टडी करने आया करता था। एकेडमी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम देखने वाले अशोक बेनीवाल ने बताया- शनिवार को शोभा क्लास लेने क्लास रूम में नहीं आई थी, जबकि सुबह क्लास 7:30 से शुरू हो चुकी थी। जब शोभा एकेडमी में आई तो सीधे छत पर चली गई थी। सुनील शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आ गया था, लेकिन बार-बार ऊपर-नीचे आ-जा रहा था।

शोभा की हत्या करने वाला सुनील जयपुर जिले के गठवाड़ी गांव का रहने वाला है। हत्या के बाद वह सीधा अपने घर पहुंचा और जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जहर खाने के सुनील की तबियत बिगड़ी तो परिवार वाले उसे लेकर निम्स अस्पताल पहुंचे। सुनील 2020 में पंचायत समिति जमा रामगढ़ की वार्ड संख्या-1 से अपने आप को कांग्रेस का दावेदार प्रत्याशी बताता था। उसे कोई टिकट नहीं मिला था।

शोभा चौधरी का  हो गया था बाल विवाह
शोभा चौधरी की शादी जयपुर जिले के चंदवाजी थाना क्षेत्र के गांव अरनिया निवासी राजू लील के साथ 2011 में हुई थी। इस दौरान उसकी दो बड़ी बहनों की शादी भी हुई थी। शादी के बाद शोभा अपने पिता के घर पर रह रही थी। अभी राजू लील व शोभा चौधरी का गौना नहीं हुआ था। शोभा चौधरी एकलव्य एकेडमी में करीब 6 महीने से सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) की तैयारी करने आती थी। राजू लील भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। शोभा की दो बड़ी बहनों की शादी राजू लील के चाचा के बेटों से हुई है।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

अब राजस्थान के कर्मचारियों का DA बढ़ाने का ऐलान, देखिए पूरा आदेश

ACB के जाल में फंसा DISCOM का JEN, कनेक्शन करने के एवज में मांग रहा था 35 हजार घूस

SHO ने मादक पदार्थ के तस्करों को घूस लेकर छोड़ा, विजिलेंस टीम ने दबोचा  | कमरे से अवैध अफीम दूध बरामद

सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुनाने जा रहे थे जज; वकील ने बीच में ही रोक कर रख दी ऐसी मांग | जानिए फिर आगे क्या हुआ? इन नियमों को भी जानिए कि क्या वकील की मांग पूरी हो सकती थी?

Good News: केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर लगी मुहर, 4% का हुआ इजाफा | इतनी हो जाएगी अब सैलेरी

कर्मचारियों के NPS को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, कही ये बात

संशोधित हुई ग्रेड थर्ड टीचर्स की ट्रांसफर पॉलिसी, DOP को भेजी | इलेक्शन से पहले जारी हो सकती है लिस्ट

SP को थप्पड़ मारने वाले पूर्व विधायक को तीन साल का कारावास, पचास हजार का जुर्माना