10 हजार करोड़ रुपए के बाइक बोट घोटाले का मुख्य आरोपी संजय गुर्जर गिरफ्तार, कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना का भी आया नाम

भरतपुर 

दस हजार करोड़ के बाइक बोट घोटाले के मुख्य आरोपी संजय गुर्जर को राजस्थान में भरतपुर की अटल बंद थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लियासंजय गुर्जर काफी समय से फरार चल रहा था यह आरोपी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है। दरअसल गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय गुर्जर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बाइक बोट के नाम से कंपनी खोली थी। जिसमें काफी लोग कंपनी के चेयरमैन थे।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में साल  2017-18 में 10 हजार करोड़ रुपए  का यह बाइक बोट घोटाला सामने आया था। इसमें सैकड़ों लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई थीं। वर्ष 2020 में नोएडा जिला न्यायालय के आदेश पर दादरी पुलिस स्टेशन पर  58 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस शिकायत  में भरतपुर से नदबई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना का भी नाम शामिल है। हालांकि अभी जोगेंद्र सिंह अवाना को लेकर जांच चल रही है।

यह था बाइक बोट घोटाला
गिरफ्तार मुख्य आरोपी  संजय गुर्जर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बाइक बोट के नाम से कंपनी खोली थी। जिसमें काफी लोग कंपनी के चेयरमैन थे। उत्तर प्रदेश,राजस्थान सहित कई राज्य के लोगों को झांसे में ले लिया था। भरतपुर जिले से ही सैकड़ों लोगों ने इसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी  संजय गुर्जर सहित उसके सहयोगियों ने बाइक बोट कंपनी खोलकर  लोगों को यह कहकर झांसे में लिया था कि यदि आप नई बाइक खरीद कर कंपनी को देंगे तो उसके बदले आपको 1 साल में दोगुनी रकम मिलेगी। इन बाइकों का उपयोग यह कंपनी टैक्सी के रूप में करती थी। जब हजारों लोगों ने अपनी बाइक इस कंपनी को दे दी तो उसके बाद यह कंपनी सभी बाइकों का घोटाला कर फरार हो गई।  इस पर हजारों लोगों ने अलग-अलग थानों में इस कंपनी के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी कम्पनी ने रुपया नहीं लौटाया।

घोटाले में रसूखदार शामिल
सूत्रों के अनुसार इस घोटाले में रसूखदार  लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बाइक वोट घोटाले का मुख्य आरोपी संजय गुर्जर फरार चल रहा था। इसके खिलाफ 23 लाख रूपए हड़पने का आरोप था। लोगों की शिकायत में नदबई से कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना का नाम भी शामिल है। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि गिरफ्तार संजय गुर्जर कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना का रिश्तेदार है या नहीं।

7th Pay Commission: DA के बाद अब हाउस रेंट अलाउंस में भी 3% का होगा रिविजन! इतना होगा फायदा

हम गाड़ी की सर्विस तो करवाते हैं लेकिन क्या हमने अपने शरीर की सर्विस करवाई कभी?

ज्यादा शक्कर खाने से हो सकता है नुकसान, इन 5 बीमारियों का है खतरा

रेलवे के सहायक डिविजनल इंजीनियर को 1.80 लाख की घूस लेते हुए CBI ने दबोचा, हाउस सर्च में मिला 60.62 लाख कैश

अब इस प्रदेश के हर दवा व्यापारी को अपनी दुकान पर लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे, जानिए क्यों?

बैंकों से ऐसी जालसाजी! उठा लिया करोड़ों का लोन, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग