संघ का शताब्दी पर्व गूंजेगा जयपुर में | विजयादशमी उत्सव में होगा शस्त्र पूजन और बस्ती एकीकरण

जयपुर 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी वर्ष (1925-2025) अब इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर अंकित होने जा रहा है। इसी कड़ी में संघ का पारंपरिक विजयादशमी उत्सव जयपुर के आनंद विहार बस्ती में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शस्त्र पूजन और बस्ती एकीकरण कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।

अस्थियों संग टूट गया पूरा कुनबा | हरिद्वार जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, 6 की मौके पर मौत

संघ ने अपने 100 वर्षों के इस विराट सफर को समर्पित करते हुए नारा बुलंद किया है—
“परम वैभवी भारत होगा, संघ शक्ति का हो विस्तार। गूंज उठे, गूंज उठे, भारत माँ की जय-जयकार।। ”

यह आयोजन 2 अक्टूबर  (गुरुवार) सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। स्थान निर्धारित किया गया है— सार्वजनिक पार्क, डी-ब्लॉक सामुदायिक केंद्र के पास, आनंद विहार, रेलवे कॉलोनी, जगतपुरा, जयपुर।

मुख्य अतिथि: प्रीतपाल सिंह (उप प्रधान- गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार जगतपुरा)

बौद्धिक कर्ता: रोहित प्रधान (सीए, राजस्थान प्रदेश समिति सक्षम व पाथेय के कोषाध्यक्ष )

संघ की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि 1925 की विजयादशमी को प्रारंभ हुई यह यात्रा अब एक शताब्दी पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर संपूर्ण हिन्दू समाज को भारत माता के वैभवशाली भविष्य के संकल्प के साथ एकजुट होने का आह्वान किया गया है।

नगर संघचालक ने अपील की है कि सभी कार्यकर्ता और बंधु समय पर पहुँचकर इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अस्थियों संग टूट गया पूरा कुनबा | हरिद्वार जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, 6 की मौके पर मौत

केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: 30 दिन का बोनस देने का ऐलान, ये कर्मचारी होंगे पात्र | कितने पाएंगे कितना, जानिए पूरी डिटेल

RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान में बंपर प्रमोशन धमाका | RPSC ने 11,959 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नत किया, इतिहास रचा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें