भरतपुर
भरतपुर में जल्दी ही यूनानी चिकित्सा के अन्तर्गत रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी का उत्कृष्टता केंद्र ( Centre of Excellence in Regimental, Hijama Therapy ) खोला जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे खोले जाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, केंद्र के संचालन के लिए 11 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।
केंद्र के संचालन के लिए प्रमुख चिकित्साधिकारी यूनानी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी यूनानी ग्रेड-प्रथम, लेबोरेट्री टेक्नीशियन और कनिष्ठ सहायक का 1-1 पद, चिकित्साधिकारी यूनानी के 2, कनिष्ठ यूनानी नर्स/कम्पाउंडर के 5 पदों सहित कुल 11 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा।
परिचारक, वार्डबॉय, मसाजर, चौकीदार/गार्ड, स्वीपर/ जमादार की सेवाएं आउटसोर्स के माध्यम से संविदा पर ली जाएगी। केंद्र के लिए 10 लाख रुपए की लागत से आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरणों की खरीद की जाएगी।
रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी एक्सीलेंस सेंटर का प्रारम्भिक संचालन राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध भवनों में किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में परम्परागत चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा। उत्कृष्टता केन्द्र से स्थानीय लोग रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी का लाभ ले सकेंगे।
नोट: अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
ATM में कैश जमा करने वाली कंपनी के ऑफिस से सात करोड़ कैश लूट ले गए बदमाश, गार्ड्स को बनाया बंधक
PNB 15 करोड़ शेयर बेचकर जुटाएगा 780 करोड़ का फंड, बैंक कर्मचारियों के साथ इन लोगों की होगी चांदी
