भरतपुर
भरतपुर शहर में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक होटल की दीवार चलते हुए एक ऑटो पर अचानक आ गिरी जिसमें दबकर ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर काफी देर तक मलबे में दबा रहा जिससे उसका दम निकल गया।
घटना मथुरा गेट थाना इलाके के सारस चौराहे के पास क्रेन क्राइव होटल की है जिसकी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार अजीत नगर निवासी ऑटो ड्राइवर ओमप्रकाश (40) आज सुबह सवारियों को छोड़ कर जैसे ही क्रेन क्राइव होटल के पास से गुजरा तो अचानक से दीवार ढह गई और वह ऑटो समेत उसके मलबे में दब गया। लोगों की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू करने पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसे आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने बातया कि होटल की दीवार करीब 40 मीटर लंबी और 40 फुट ऊंची थी। होटल का मालिक कृष्ण कुमार विदेश में रहता। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पानी की वजह से दीवार में सीलन से दरारें आ गई थी। मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री विश्चेंद्र सिंह और सुभाष गर्ग भी मौके पर पहुंचे।
मृतक ऑटो चालक ओमप्रकाश के दो छोटे बच्चे हैं। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद ओमप्रकाश के परिजन होटल के बाहर सड़क पर पत्थर लगाकर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने सभी को वहां से हटाया। इसके बाद परिवार के लोग होटल के अंदर धरना देकर बैठ गए।
नोट: अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
ATM में कैश जमा करने वाली कंपनी के ऑफिस से सात करोड़ कैश लूट ले गए बदमाश, गार्ड्स को बनाया बंधक
PNB 15 करोड़ शेयर बेचकर जुटाएगा 780 करोड़ का फंड, बैंक कर्मचारियों के साथ इन लोगों की होगी चांदी
