रणजीत जोशी राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसिएशन के 15 वीं बार फिर अध्यक्ष निर्वाचित

सार: राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर की कार्यकारिणी के 2023 का वार्षिक चुनाव  के नतीजे शुक्रवार आधी रात बाद घोषित कर दिए गए। इसमें रणजीत जोशी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जोशी ने इस पद पर 15वीं बार जीत दर्ज की है। अपने निर्वाचन पर रणजीत जोशी ने वकीलों का आभार जताया।

विमान हादसा अपडेट: मुरैना में आपस में टकराए सुखोई और मिराज, एक पायलट शहीद, सुखोई 90 किमी दूर भरतपुर आकर गिरा | ग्वालियर से भरी थी उड़ान

जोधपुर। एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी मंछाराम ताडा ने बताया कि कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए मतदान हुआ था। आपको बता दें कि पिछले चुनाव में नाथु सिंह अध्यक्ष बने थे। उससे पहले रणजीत जोशी लगातार 14 बार अध्यक्ष पद पर रहे थे। अब  उन्हें फिर से 15 वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर गोकुलेश बोहरा, महासचिव पद पर गिरधर सिंह भाटी, पुस्तकालय सचिव माया गहलोत, सह सचिव दीपक थानवी व कोषाध्याक्ष पद पर देवाराम चौधरी निर्वाचित हुए हैं। इस चुनाव में कुल 3685 में से 3026 मतदाताओं ने मतदान किया।

किसको कितने मिले मत 
अध्यक्ष: जोशी ने 51 मतों से जीत दर्ज की। जब्बरसिंह जोधा को 11, मनोज गहलोत को 485, नाथुसिंह राठौड़ को 852, रणजीत जोशी को 903, रतनाराम ठोलिया को 744 व सुमित्रा चौधरी को 14 मत मिले और 20 मत खारिज हुए।

उपाध्यक्ष: गोकुलेश बोहरा 941 मतों से जीते। अनिल लिम्बा को 139, गोकुलेश बोहरा को सबसे अधिक 1510, लक्ष्मी नारायण माथुर को 184, मधु बुब को 306, मांगीलाल को 286 और मुख्त्यार खान को 569 मत प्राप्त हुए, 30 मत खारिज।

महासचिव: गिरधर सिंह ने 498 मतों से जीत दर्ज की। भरत दत्त शर्मा को 287, गिरधर सिंह को 1372, मंडल दत्त कल्ला को 181, रामाप्रकाश प्रजापत को 271 और शिवलाल मेघवाल को 874 मत प्राप्त हुए और 39 मत खारिज।

पुस्तकालय सचिव : माया गहलोत ने 53 मतों से जीत दर्ज की। भगवती पंवार को 373, देवेन्द्रसिंह बिश्ट को 120, कीर्ति सोनी को 496, मान गहलोत को 587, डॉ. नरेश पालीवाल को 534, साइ बानो को 485 व श्वेता अग्रवाल को 367 मत मिले और 62 मत  खारिज हुए।

सहसचिव: दीपक थानवी ने 93 मतों से जीत दर्ज की। आकाश गोयल को 202. अमि दैया को 258, दीपक थानवी को 1321, जय पारी को 387, कृपाराम सोलंकी को 386, शिवाग सो जालोरा को 195 व विजय कुमार रावल को 191 मत मिले जबकि 85 मत खारिज हुए।

कोषाध्यक्ष : देवारा ने 187 वोट से जीत दर्ज की।अशोक तापडिया 226 देवाराम को 772, हिमांशु टाक को 331, कविता मंगनानी 201, मोहनलाल विश्नोई 570 श्रवणसिंह 291 और विमल कुमार माहेश्वरी 585 मत  मिले वहीं 50 मत खारिज हुए।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान के भरतपुर और MP के मुरैना में वायुसेना के तीन फाइटर जेट क्रैश, जांच में जुटा स्थानीय प्रशासन

मेरी सारी वांछित देह, लांछनों की…

गहलोत ने सचिन पायलट की CM पद की दावेदारी को फिर नकारा, बोले- जनता चाहती है गहलोत को मुख्यमंत्री बनाओ | इस बार मिशन 156 में कामयाब होंगे, इशारों ही इशारों में सचिन को घेरा

कानून मंत्री किरेन रिजिजू का जजों को लेकर बड़ा बयान ‘जजों को जांच का सामना नहीं करना पड़ता, जनता  सब देख रही है, सोशल मीडिया का जमाना है’

SC Collegium: ‘सुप्रीम कोर्ट ने संविधान को किया हाईजैक’| रिजिजू ने पूर्व जज का वीडियो शेयर कर कही यह बात

आसमान को निहारना है तो अभी निहार लीजिए, हो सकता है कुछ सालों में आपको यह दिखना ही बंद हो जाए | जानिए इसकी वजह

दरपन मन टूक टूक हो गया…

आदमी अब खूब रोता है…