राजस्थान का बजट प्रदेश के विकास को देगा नई दिशा: राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स

जयपुर 

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री प्रिंसेज दीया कुमारी द्वारा आज विधानसभा में राज्य बजट 2025-26 पेश किया गया, जिसे राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने वाला बजट करार दिया है। चैम्बर ने कहा कि आज प्रस्तुत राज्य के बजट में कोई नवीन कर की घोषणा न करके राज्य सरकार ने जनता पर कोई आर्थिक बोझ नहीं डाला है अपितु राहत प्रदान की गई है।

राजस्थान बजट 2025-26: उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया बजट, 100 यूनिट से बढ़कर 150 यूनिट बिजली फ्री, एक साल में 1.25 लाख भर्तियां होंगी, कर्मचारियों और आमजन को क्या मिला, किसे राहत? जानिए बड़ी घोषणाएं

राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन और मानद महासचिव आर. पी. बटवाडा, आनंद महरवाल, डॉ. अरुण अग्रवाल, एन. के. जैन, ब्रज बिहारी शर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट राज्य के हर वर्ग को राहत देने वाला और आर्थिक विकास को गति देने वाला है।

PNB में सामने आया ₹270 करोड़ का नया घोटाला, शेयरों में हलचल, निवेशकों के उड़ाए होश

डॉ. के. एल. जैन

अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि राज्य की महिला वित्त मंत्री ने राज्य के विकास का एक नया खाका राज्य की जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है। जैसा कि अपेक्षा थी इस बजट में, गाँव, गरीब, किसान, पशु पालक, महिला, स्वास्थ्य उद्यमी, निवेश प्रोत्साहन, युवा, बेरोजगारों, वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, छात्र-छात्राओं, पर्यावरण व वन संरक्षण आदि सभी के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किये गये है, जो सराहनीय हैं। बजट में अंतिम व्यक्ति तक समस्त लाभ पहुँचे, इसके लिए किए गए प्रयास सराहनीय व स्वागत योग्य है।

राजस्थान चैम्बर ने राज्य सरकार के इस विकासोन्मुखी और संतुलित बजट के लिए वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है और इसे जनहितकारी, सर्वांगीण विकास को समर्पित और प्रगतिशील करार दिया है। चैंबर ने कहा कि वेयरहाउस को इंडस्ट्री का दर्जा देने की घोषणा की गई है 1 फरवरी 2025 से पहले इंडस्ट्रियल एरिया में बने वेयरहाउस भी अब रेगुलाइज किए जाने से इस उद्योग को बढावा मिलेगा।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान बजट 2025-26: उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया बजट, 100 यूनिट से बढ़कर 150 यूनिट बिजली फ्री, एक साल में 1.25 लाख भर्तियां होंगी, कर्मचारियों और आमजन को क्या मिला, किसे राहत? जानिए बड़ी घोषणाएं

PNB में सामने आया ₹270 करोड़ का नया घोटाला, शेयरों में हलचल, निवेशकों के उड़ाए होश

नाम से नहीं, पहचान से बुलाओ! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तलाकशुदा महिलाओं के लिए ‘डिवोर्सी’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाई रोक | हाईकोर्ट का बड़ा सवाल- अगर महिलाएं ‘डिवोर्सी’, तो पुरुषों को ‘डिवोर्सर’ क्यों नहीं? | जानें पूरा मामला

बादल सा मन…

पुरानी पेंशन को लेकर समायोजित शिक्षा कर्मियों की निगाहें बजट पर, सरकार ने दिखाया नरम रुख—फैसले का इंतजार!

पेंशन के लिए पपीहे जैसा इंतजार: अनुदानित शिक्षण संस्थाओं के समायोजित कर्मचारियों की 13 वर्षों से लंबित पीड़ा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें