भरतपुर
भरतपुर जिला माहेश्वरी मंडल समिति द्वारा 22 जनवरी को माहेश्वरी कुंज नीम दा गेट पर श्री अयोध्या धाम में हो रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भरतपुर में भी समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।
समिति के जिला अध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि इस दिन दोपहर 12:00 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। तत्पश्चात भव्य फूल बंगला झांकी एवं महा आरती भी होगी।
इस अवसर पर 501 दीपकों से जय श्रीराम लिखा जाएगा तथा भवन के बाहर फूलों की रंगोली भी बनाई जाएगी। समारोह में महिला शक्ति द्वारा भजनों एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही भगवान को पोष बड़ा की प्रसादी भी अर्पण की जाएगी। इस कार्यक्रम में जिले भर के सभी माहेश्वरी बंधु सपरिवार भाग लेंगे।
ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि 8 जनवरी को हुई कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी, ललित, लक्ष्मी नारायण, योगेश, संजय, माधव, रीतेश एवं राधाबल्लभ आदि उपस्थित थे।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
हिन्दू कर्मचारियों को 22 जनवरी को मिलेगी 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी | इस देश ने किया बड़ा ऐलान
ये रहा नए साल का इनकम टैक्स कैलेंडर, नोट कर लीजिए टैक्स से जुड़े कामों की डेट
कौन थी भगवान् श्रीराम की बड़ी बहन। क्यों नहीं मिलता इनका रामायण में उल्लेख
PNB ग्राहकों के लिए खुशखबरी, FD पर बढ़ गया अब इतना ब्याज | यहां जानें ताजा ब्याज दरें
महिला कर्मचारियों के लिए राहत की बड़ी खबर, अब इन मामलों में अपने बच्चे को बना सकेंगी पेंशन नॉमिनी
पिता-पुत्र और पति-पत्नी के बीच कैश का लेन-देन हुआ तो आ सकता है टैक्स का नोटिस
ये रहा नए साल का इनकम टैक्स कैलेंडर, नोट कर लीजिए टैक्स से जुड़े कामों की डेट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
