पत्रकार गोपाल गुप्ता ब्रजभाषा विभूषण की मानद उपाधि से सम्मानित

नाथद्वारा 

साहित्य मंडल द्वारा श्रीनाथद्वारा में आयोजित पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार गोपाल गुप्ता को ब्रजभाषा विभूषण की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। साथ ही उनकी ब्रजभाषा में लिखित एक और पुस्तक ‘महाभारत कथा’ का विमोचन भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्रीनाथद्वारा साहित्य मंडल द्वारा पाटोत्सव के अवसर पर प्रति वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम  का आयोजन किया जाता है जिसमें ब्रजभाषा विभूषण, हिंदी साहित्य मनीषी, हिंदी काव्य मनीषी, श्रीनाथद्वारा रत्न, संपादक शिरोमणि, पत्रकार प्रवर जैसे समाज, शिक्षा एवं साहित्य सेवा के क्षेत्रों में विशिष्ट काम करने वाले व्यक्तियों को मानद उपाधियों से अलंकृत किया जाता है।

साहित्य मंडल के प्रधान मंत्री श्याम देवपूरा ने वर्तमान सरकार को घेरते हुए कहा  कि ब्रजभाषा अकादमी का चार्ज ऊर्दू अकादमी के सचिव को देकर ब्रजभाषा भाषियों के सम्मान पर कुठाराघात किया है। पिछले आठ साल से अकादमी के समस्त काम रुके पड़े हैं। अगर कोई  कार्यक्रम होता है तो बजट ब्रजभाषा का होता है और कार्यक्रम उर्दू का होता है। सम्पूर्ण प्रदेश में ब्रजभाषा भाषी लोगों का बाहुल्य है ऐसे में ब्रजभाषा के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार असहनीय होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अति शीघ्र अकादमी का गठन कर ब्रजभाषा भाषियों को इसका दायित्व सौपना चाहिए।

गहलोत सरकार का 8 लाख कर्मचरियों को एक और तोहफा, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश, जानिए क्या मिलेगा फायदा

एक फैसला और अचानक मौन हो गई देश भर में स्थानीय  रेडियो कार्यक्रम की आवाज़, सुर खामोश

पति बॉडी में डायनामाइट लगाकर पहुंच गया ससुराल, पत्नी को गले लगाते ही विस्फोट, घर वाले समझते रहे मनाने आया है

गुरुग्राम में ट्रिपल मर्डर: CNG पंप के मैनेजर  सहित पंप के तीन कर्मचारियों का बेरहमी से कत्ल

भारत की ऐसी नदी जिसके पानी के साथ बहता है सोना

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

VDO ने NOC जारी करने के मांगे 2.40 लाख, डेढ़ लाख लेते हुए ACB ने दबोचा

गहलोत सरकार ने जारी की राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची, जानिए किसको क्या बनाया