गहलोत सरकार ने जारी की राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची, जानिए किसको क्या बनाया

जयपुर 

राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा सोमवार को एकबार फिर कुछ और राजनीतिक नियुक्तियां करने की घोषणा की जारी सूची के अनुसार सरकार ने ये नियुक्तियां सात बोर्डों, निगमों और आयोगों में की हैं इनमें उसने इनके अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ विभिन्न आयोगों, सलाहकार समितियों, निगमों में सदस्य भी नियुक्त किए  हैं  

मीनाक्षी चंद्रावत को राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड, सुचित्रा आर्य को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड, दर्शन सिंह गुर्जर को राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग और अवधेश दिवाकर बैरवा को राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है।  पायलट समर्थक विधायक सुरेश मोदी को राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड और गजराज खटाणा को भवन संनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया है। नीचे देखें इनकी सूची:

गहलोत ने राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की यह दूसरी सूची जारी की है इसमें 67  लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां मिली हैं। बताया गया कि गहलोत शनिवार को दिल्ली  गए थे और वहां पर इस सूची को अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले गहलोत सरकार ने 44 बोर्ड, निगम और आयोग में नियुक्ति देते हुए लिस्ट जारी की थी।

पति बॉडी में डायनामाइट लगाकर पहुंच गया ससुराल, पत्नी को गले लगाते ही विस्फोट, घर वाले समझते रहे मनाने आया है

गुरुग्राम में ट्रिपल मर्डर: CNG पंप के मैनेजर  सहित पंप के तीन कर्मचारियों का बेरहमी से कत्ल

भारत की ऐसी नदी जिसके पानी के साथ बहता है सोना

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

VDO ने NOC जारी करने के मांगे 2.40 लाख, डेढ़ लाख लेते हुए ACB ने दबोचा