गहलोत सरकार का 8 लाख कर्मचरियों को एक और तोहफा, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश, जानिए क्या मिलेगा फायदा

जयपुर 

राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रदेश के 8 लाख कर्मचरियों को एक और तोहफा दिया है। राजकीय सेवा के अधिकारियों और कार्मिकों को अपने सेवाकाल में पदोन्नति मिले बिना ही 3 से 4 बार अनिवार्य वित्तीय पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

एश्योर्ड प्रोग्रेशन स्कीम के तहत इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग ने राजस्थान सिविल सेवा नियमों में संशोधन  कर आदेश जारी किए हैं।  ये आदेश 2016 से प्रभावी होंगे। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने सेवा काल के दौरान विभागीय पदोन्नति के तहत तीन बार प्रमोशन दिया जाता है। इसमें पूर्व  गजेटेगड और नाॅन गजेटेड कार्मिकों को 9, 18 और 27 साल की सेवा के तहत तीन बार पदोन्नत किया जाता था। इसी के साथ वित्तीय पदोन्नति या ग्रेड भी परिवर्तित की जाती थी। वित्त विभाग के इस आदेश से प्रदेश के 8.30 लाख से अधिक अधिकारियों- कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

पहले ये होता था
देश में छठे वेतन आयोगा की वर्ष 2006 में आई रिपोर्ट में इसमें संशोधन किया गया। इसके बाद गजेटेड कार्मिकों को 10, 20 और 30 साल की सेवा के बाद पदोन्नत कर ग्रेड पे में परिवर्तन किया जाने लगा। नाॅन गजेटेड कार्मिकों को 9, 18 और 27 साल की सेवा के बाद ही पदोन्नति कर यह ग्रेड पे बढ़ाई जाती थी। वर्ष 2004 के बाद नियुक्त हुए कार्मिकों को पदोन्नति  दो-तीन बार ही मिलती थी। लेकिन पद पर पदोन्नति के बिना वित्तीय पदोन्नति का लाभ सिर्फ एक बार ही मिलता था।

प्रदेश में कार्यरत कार्मिकों को इस नियम के तहत एसीपी दिए जाने पर आपत्ति थी और इस संबंध में वो कई बार अपने प्रशासनिक विभाग औऱ वित्त विभाग को भी ज्ञापन दे चुके थे। इस नियम में संशोधन करते हुए अब राज्य सरकार ने सभी कार्मिकों को अपने राजकीय सेवा के दौरान पदोन्नति नहीं मिलने पर भी पद के बराबर ग्रेड पे या वेतन लाभ देने के आदेश जारी किए। इसका लाभ गजेटेड और नाॅन गजेटेड सभी कार्मिकों को मिलेगा।

एक फैसला और अचानक मौन हो गई देश भर में स्थानीय  रेडियो कार्यक्रम की आवाज़, सुर खामोश

पति बॉडी में डायनामाइट लगाकर पहुंच गया ससुराल, पत्नी को गले लगाते ही विस्फोट, घर वाले समझते रहे मनाने आया है

गुरुग्राम में ट्रिपल मर्डर: CNG पंप के मैनेजर  सहित पंप के तीन कर्मचारियों का बेरहमी से कत्ल

भारत की ऐसी नदी जिसके पानी के साथ बहता है सोना

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

VDO ने NOC जारी करने के मांगे 2.40 लाख, डेढ़ लाख लेते हुए ACB ने दबोचा

गहलोत सरकार ने जारी की राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची, जानिए किसको क्या बनाया