अब वरिष्ठ पटवारियों को भी मिलेगा ये भत्ता, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

जयपुर 

राजस्थान में पटवारियों के लिए खुश खबर है। अब प्रदेश में पटवारियों की तरह वरिष्ठ पटवारियों को भी भत्ता मिलेगा। इस सम्बन्ध में राज्य केराजस्व ग्रुप विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए। 

जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ पटवारियों का स्टेशनरी भत्ता 400 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं विशेष भत्ता 2250 प्रतिमाह कर दिया है। इसी प्रकार अतिरिक्त कार्य भत्ता 3750 प्रतिमाह कर दिया गया है। आपको बता दें कि सरकार ने हाल ही में प्रदेश के 3200 पटवारियों को वरिष्ठ पटवारी बनाया था।

आदेश के अनुसार  पटवारियों  की तरह  वरिष्ठ पटवारियों को भी भत्तों को भुगतान की प्रशासनिक एवं  वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। गहलोत सरकार के इस निर्णय का राजस्थान पटवार संघ ने स्वागत करते हुए सीएम अशोक गहलोत का आभार जताया है।

राजस्थान पटवार संघ ने सीएम गहलोत का आभार जताया है। संघ के प्रचार मंत्री भंवर सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गहलोत सरकार उनकी लंबित मांगों का जल्द समाधान करेगी। उन्होंने मांग की है कि ऑन लाइन कार्यों को करने के लिए राजस्थान के सभी राजस्व कर्मियों को आवश्यक संसाधन खरीदने के लिए  एकमुश्त 70 हजार की राशि दी जाए। आनलाइन  कार्यों को करते समय आ रही समस्याओं  का निस्तारण करने के लिए एनआईसी जयपुर में राजस्व कार्मिकों  के पद सृजित करके स्थायी रूप से पदस्थापित किए जाए। पटवारियों के वेतनमान में सुधार किया जाए। वेतन लेवल 10 निर्धारित  जाए। राजस्थान पटवार संघ एवं राजस्थान सेवा परिषद के साथ 2018 और 2021 को हुए समझौतों को पूर्ण रूप से लागू किया जाए।

गहलोत सरकार का 8 लाख कर्मचरियों को एक और तोहफा, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश, जानिए क्या मिलेगा फायदा

एक फैसला और अचानक मौन हो गई देश भर में स्थानीय  रेडियो कार्यक्रम की आवाज़, सुर खामोश

पति बॉडी में डायनामाइट लगाकर पहुंच गया ससुराल, पत्नी को गले लगाते ही विस्फोट, घर वाले समझते रहे मनाने आया है

गुरुग्राम में ट्रिपल मर्डर: CNG पंप के मैनेजर  सहित पंप के तीन कर्मचारियों का बेरहमी से कत्ल

भारत की ऐसी नदी जिसके पानी के साथ बहता है सोना

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

VDO ने NOC जारी करने के मांगे 2.40 लाख, डेढ़ लाख लेते हुए ACB ने दबोचा

गहलोत सरकार ने जारी की राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची, जानिए किसको क्या बनाया