CM भजनलाल शर्मा के पिता की बिगड़ी तबीयत, SMS अस्पताल के ICU में भर्ती

जयपुर 

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा के पिता किशनस्वरूप शर्मा (80)  की शुक्रवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एसएमएस अस्पताल  के ICU में भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि घर पर पेट में दर्द और यूरिन में दिक्कत आ रही थी। सीनियर डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। शनिवार को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

राजस्थान में अब ‘भजन’ राज | राज्य के 16 वें मुख्यमंत्री बने | वसुंधरा राजे ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद | इन तस्वीरों में देखिए शपथ समारोह की एक झलक

चिकित्सकों के मुताबिक यूरिन की दिक्कत के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल मेडिकल आईसीयू में प्रोटोकॉल बेड पर भर्ती किया गया है। सीएम देर रात तक चिकित्सकों से अपडेट लेते रहे। चिकित्सकों  के अनुसार अब उनकी तबीयत में सुधार है।

बताया जा रहा है कि घर पर तबीयत खराब होने के बाद सीएम के पिता को अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया जहां जांच के बाद उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहां पांच डॉक्टर की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई हैं।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान में अब ‘भजन’ राज | राज्य के 16 वें मुख्यमंत्री बने | वसुंधरा राजे ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद | इन तस्वीरों में देखिए शपथ समारोह की एक झलक

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर का होगा ASI सर्वे, हाई कोर्ट ने दी मंजूरी

राजस्थान में सीएम का ऐलान, अब भजन लाल शर्मा होंगे नए मुख्यमंत्री

आर्टिकल 370 पर 4 साल, चार महीने 6 दिन बाद मोदी सरकार के फैसले पर लगी ‘सुप्रीम’ मुहर | सुप्रीम कोर्ट बोला- अस्थाई प्रावधान था; अब बहस बेकार | सरकार के हर फैसले को चुनौती नहीं दे सकते

CBSE बोर्ड एग्जाम पर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी कोई रैंक या डिवीजन, देखें नोटिस

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें