राजस्थान में अब ‘भजन’ राज | राज्य के 14 वें मुख्यमंत्री बने | वसुंधरा राजे ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद | इन तस्वीरों में देखिए शपथ समारोह की एक झलक

जयपुर 

राजस्थान में शुक्रवार को ‘भजन’ राज स्थापित हो गया भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए भजन लाल शर्मा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राजस्थान के 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली इस मौके पर देश की कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं  ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने भजनलाल शर्मा के साथ  दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ  दिलाई गई। दोनों को डिप्टी सीएम बनाया गया है। एक भव्य समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई आगामी कुछ दिनों में भजनलाल शर्मा की कैबिनेट का गठन हो सकता है

शपथ समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  पूर्व मुख्यमंत्री  वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत  सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। भजन लाल शर्मा के लिए आज दोहरी खुशियां का दिन था। आज  उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और आज ही उनका जन्म दिन भी था। भजनलाल ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया तो मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई।देर तक हंसी-मजाक करते रहे। शपथ लेने के बाद  भजनलाल के सिर परवसुंधरा राजे ने  हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद भजनलाल ने वसुंधरा को मिठाई खिलाई।

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय में CMO में शुभ मुहूर्त में कार्यभार ग्रहण किया वहीं उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने भी पदभार संभाल लिया है वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पदभार संभालामध्यप्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात सीएम भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे भी समारोह में पहुंचे

शपथ ग्रहण से पहले CM भजनलाल शर्मा ने परिजनों से मुलाकात की माता-पिता का आशीर्वाद लिया शपथ समारोह में जाने से पहले CM की माता ने उनकी आरती उतारी CM के पिताजी ने तिलक लगाकर रवाना कियापिता ने CM पुत्र को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दियाइससे पहले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पिंजरापोल गौशाला पहुंचे उनके  साथ उनकी धर्मपत्नी गीता शर्मा भी साथ मौजूद रही भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक की गौ माता की पूजा अर्चना की पूजा-अर्चना कर सरल बिहारी मंदिर बिलवा के दर्शन किए

जानिए भजन लाल शर्मा का अब तक का सफर
भजनलाल शर्मा ने 27 साल की उम्र में अटारी गांव से सरपंच का चुनाव लड़ा। वे 2000 से 2005 तक अटारी गांव के सरपंच रहे। इसके बाद 2010 से 2015 पंचायत समिति सदस्य रहे। नए मुख्यमंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री भाजयुमो, तीन बार जिला अध्यक्ष भाजयुमो, जिला मंत्री भाजपा भरतपुर, 2009 से 2014 तक भरतपुर के जिला अध्यक्ष, 2014 से 2016 तक प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान और 2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री रहे।

वे पिछले 35 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। भजन लाल शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा अटारी गांव से हुई। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा के लिए वे नदबई आ गए। इसी समय शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गए।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर का होगा ASI सर्वे, हाई कोर्ट ने दी मंजूरी

राजस्थान में सीएम का ऐलान, अब भजन लाल शर्मा होंगे नए मुख्यमंत्री

आर्टिकल 370 पर 4 साल, चार महीने 6 दिन बाद मोदी सरकार के फैसले पर लगी ‘सुप्रीम’ मुहर | सुप्रीम कोर्ट बोला- अस्थाई प्रावधान था; अब बहस बेकार | सरकार के हर फैसले को चुनौती नहीं दे सकते

CBSE बोर्ड एग्जाम पर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी कोई रैंक या डिवीजन, देखें नोटिस

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें