जयपुर में ई रिक्शा के लिए नीति बनाए सरकार: डा. अरुण चतुर्वेदी

जयपुर 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अरुण चर्तुवेदी ने जयपुर में पर्यावरण की रक्षा के लिए ई रिक्शा की जरूरत बताते हुए उन्हें परिवहन विभाग के नियमों के तहत लाकर जयपुर शहर की बेतरतीब यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।

डा. चतुर्वेदी ने कहा है कुछ रसूखदारों ने ई रिक्शा नीति नहीं होने के कारण गरीब की रोटी छीनने का काम किया है। डा. चतुर्वेदी ने कहा कि जयपुर में हजारों की संख्या में ई रिक्शा चल रहे हैं।  इनके लिए कोई नियम और प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। साथ ही ई चार्जिंग स्टेशन नहीं होने के कारण कुछ रसूखदार लोग जिन्होंने बड़ी संख्या में ई रिक्शे खरीद रखे हैं; सरकारी बिजली के खम्भोंसे अवैध रूप से बिजली लेकर ई रिक्शों को चार्ज कर सरकारी कोष को चूना लगा रहे हैं।

डा. चतुर्वेदी ने भारी संख्या में चल रहे ई रिक्शा चालकों की नागरिकता को लेकर भी संदेह प्रकट किया है। साथ ही शहर प्रशासन को ई रिक्शा नीति बनाने के साथ ही उनके सत्यापन कराने की भी मांग करते हुए कहा कि जयपुर वासियों की सुरक्षा को देखते हुए ई रिक्शा चालकों और मालिकों का सर्वे कराया जाए।

डा. चतुर्वेदी ने कहा है जयपुर में पहले बड़ी संख्या में मानव चालित रिक्शे चलते थे। इन रिक्शों के लिए नगर निगम से नीति बनी हुई थी, जिससे गरीब आदमी को रोजगार मिल रहा था। लेकिन  ई रिक्शा नीति और नियम नहीं होने से वास्तविकता में जिस गरीब को रोजगार मिलना चाहिए, उसकी रोजी-रोटी पर रसूखदार का कब्जा हो गया। नियम के अभाव में शहर प्रशासन गलत और बेतरतीब ई रिक्शा चालकों पर कोई कार्यवाही भी नहीं कर पा रहा है। अकेले जयपुर में इस समय दस हजार से ज्यादा ई रिक्शा चल रहे हैं जो रामगंज बाजार, ईदगाह, बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

प्रिंसिपल और शिक्षक घूस लेते हुए गिरफ्तार | इंटर्न को सर्टिफिकेट देने के एवज में मांग रहे थे

छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, CM बघेल के खिलाफ इनको मैदान में उतारा

विधानसभा चुनाव-2023: भाजपा ने MP में जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखिए लिस्ट

राजस्थान में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प समिति का ऐलान, पंचारिया को मिली कमान, वसुंधरा राजे को नहीं मिली अहमियत | यहां देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार! सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस | APP ने कह दी फिर ये चुभने वाली बात

गुस्साए जज ने पत्नी को गोली से उड़ाया, घर से बरामद हुईं 47 बंदूक और 26 हजार राउंड गोला-बारूद | हत्या की वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

अटल जी; अटल थे, अटल हैं, अटल ही रहेंगे…