भरतपुर के मनीष भान सिंह को हरियाणा के करनाल में होने वाली ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए टेक्निकल ऑफिशियल रेफरी नियुक्त किया गया है, खेल जगत में खुशी।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भरतपुर
वेटलिफ्टिंग कोच एवं कैटेगिरी-1 रैफरी तथा राजस्थान वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष भान सिंह को एक और बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा होने वाली ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप (क्लस्टर) के लिए टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) नियुक्त किया गया है।
यह प्रतियोगिता 23 मई 2026 से 27 मई 2026 तक हरियाणा के मधुवन (करनाल) में आयोजित होगी। इस प्रतिष्ठित आयोजन में मनीष भान सिंह राजस्थान की ओर से रैफरशिप की जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस उपलब्धि पर जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष संजीव चीनिया, उपाध्यक्ष सूरज भान तिवारी सहित जिले के सभी खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।
इसी प्रतियोगिता के लिए जयपुर के कैटेगिरी-1 रेफरी राज महवीर सिंह को डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
