भीलवाड़ा कृषि महाविद्यालय में सृजन-2026 वार्षिक समारोह आयोजित हुआ, जिसमें जैविक खेती, एआई कृषि, छात्र सम्मान और विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भीलवाड़ा
कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में वार्षिक समारोह “सृजन-2026” का रंगारंग एवं भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रताप सिंह ने की।
मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कृषि में रसायनों के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने भीलवाड़ा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए अजमेर–चित्तौड़ दोहरीकरण और आरओबी जैसे प्रोजेक्ट्स पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ. प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य आधारित अध्ययन, मेहनत और एआई आधारित कृषि स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्तर पर पांच बार प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. (श्रीमती) प्रकाश पंवार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वार्षिक उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें एकल व समूह नृत्य, गायन तथा नाट्य मंचन शामिल रहे। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन भी किया गया। इसके बाद दूसरे दिन कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण फार्म, प्राकृतिक खेती इकाई, पशुपालन इकाई, उद्यानिकी इकाई और बीज उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया तथा आय वृद्धि एवं बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन डॉ. रामअवतार और छात्रा दीप्ति कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुचित्रा दाधीच ने प्रस्तुत किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
