Dausa News: भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दौसा में हुई कार्यशाला | मंडल स्तर पर बनाए संयोजक

दौसा 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आगामी सदस्यता अभियान-2024 का लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को होटल एस विला जयपुर आगरा बाईपास पर किया गया। अतिथियों द्वारा डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर तथा वंदे मातरम गीत के साथ कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने की।

Unified Pension Scheme: यूनिफाइड पेंशन स्कीम का ऐलान, 23 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को होगा फायदा | जानें कब से होगी लागू, यहां देखें इसकी खास बातें | राज्यों में यह स्कीम लागू करने को लेकर केंद्र ने कही यह बड़ी बात

कार्यशाला में राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवारी भाजपा  कार्यकर्ताओं से एक सितंबर से सदस्यता अभियान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भाजपा का लक्ष्य इस बार प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ नये सदस्य बनाना है। साथ ही दौसा जिले को भाजपा सदस्यता अभियान में नंबर वन पर पहुंचना है। तिवारी ने बताया कि  सदस्यता अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर, दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, तीसरा चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। 1 से 10 नवंबर तक सक्रिय और प्राथमिक सदस्य के रजिस्ट्रेशन तैयार किए जाएंगे। कार्यशाला में नरेंद्र कटरा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, संजय नरूका जिला प्रभारी, शंकर शर्मा पूर्व विधायक भी शामिल हुए।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि  दौसा जिले में 1237  बूथों हैं। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाकर प्रदेश द्वारा दौसा जिले के लिए दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी भारतीय नागरिक को ही भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

भाजपा सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि  26 व 30 अगस्त को मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला व 31 अगस्त को बूथ स्तर पर  कार्यशाला का आयोजन कर योजना बनाकर सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सहभागिता से हर बूथ पर 200 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदस्य बनने के लिए 8800002024 मिस्ड काल नंबर एवं व्हाट्सएप चैटबांट, नमो ऐप्स, वेबसाइट, QR कोड के माध्यम से भाजपा परिवार से जोड़ा जा सकता है।

भाजपा जिला प्रभारी संजय नरूका ने कहा कि  सदस्यता अभियान में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता पर्व के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी अपने पास के 20 परिवारों को पार्टी की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर, अमर सिंह कसाना, जिला महामंत्री हरकेश मटलाना, कैलाश  पारीक, सतपाल मीणा, सुनीता सैनी, उर्मिला जोशी, भावना सैनी, आशा मीणा, मुरारी छोकरियां, महेंद्र तिवारी, आलोक जैन, नासिर खान, अर्जुन सिंह लवाण, रितेश पारीक, पूरण सैनी, विपिन वाल्मीकि, डॉ. मुकेश शर्मा, रामप्रसाद कालोता, अशोक शर्मा, रामानंद शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में उपस्थित थे। संचालन सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष ने किया।

‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Unified Pension Scheme: यूनिफाइड पेंशन स्कीम का ऐलान, 23 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को होगा फायदा | जानें कब से होगी लागू, यहां देखें इसकी खास बातें | राज्यों में यह स्कीम लागू करने को लेकर केंद्र ने कही यह बड़ी बात

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए Good News, सरकार ने जारी किए ये आदेश | तत्काल लागू भी हुए

जयपुर में इस दिन आधे दिन का अवकाश घोषित, सरकार ने दिए आदेश

पत्नी ने गुजारा भत्ते की कर दी ऐसी डिमांड कि जज साहिबा रह गईं हैरान, बोलीं; ज्यादा ही शौक हैं तो खुद कमाइए | जानें पूरा मामला | Video

हम नमक और चीनी में खा रहे हैं प्लास्टिक | एक स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

पॉक्सो एक्ट में अब महिलाओं को भी बनाया जा सकता है आरोपी | हाई कोर्ट ने कहा-‘he’ का मतलब सिर्फ पुरूष ही नहीं | यहां जानें इस जजमेंट की खास बातें

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें