सामान्य प्रशासन विभाग की संयुक्त सचिव नीतू राजेश्वर की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में 27 अगस्त मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे से जयपुर शहर स्थित राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों, शिक्षण संस्थानों में आधे दिन का अवकाश रहेगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को लेकर आधे दिन की छुट्टी का प्रस्ताव पिछले दिनों सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सीएमओ काे भेजा था, जिसकी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात मंजूरी जारी कर दी थी।
‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।