मेहंदीपुर बालाजी से लौटे विधायक अनिल पाराशर का भरतपुर में भव्य अभिनंदन

मेहंदीपुर बालाजी से लौटते समय भाजपा विधायक अनिल पाराशर का भरतपुर के रणजीत नगर में स्थानीय नागरिकों ने साफा, माला और पटका पहनाकर भव्य अभिनंदन किया।

भरतपुर 

आस्था के धाम मेहंदीपुर बालाजी से लौटते समय भरतपुर प्रवास पर पहुंचे कॉल विधानसभा, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से भाजपा विधायक अनिल पाराशर का रणजीत नगर स्थित सुनील गोयल प्रधान के निवास पर स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। यह आयोजन सम्मान, आत्मीयता और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक बन गया, जहां विधायक का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।

अभिनंदन समारोह के दौरान उपस्थित नागरिकों ने विधायक अनिल पाराशर को साफा पहनाकर, माला और पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वातावरण पूरी तरह स्वागत और सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया।

समारोह में सहायक स्टेट कमिश्नर स्काउट प्रदीप शर्मा, नरेश शर्मा, मनोज जैन, सुनील गोयल प्रधान, राजेंद्र सिंघल, विष्णु गुप्ता, राजू मेडिकल, प्रीतम सिंह नेताजी, सत्येंद्र सिंह और कपिल बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने विधायक पाराशर का अभिनंदन करते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस प्रकार समाज के बीच आना और उनसे सीधा संवाद करना सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान आत्मीय माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने विधायक के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद भी किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सालों से पड़ा PF का पैसा अब खुद लौटेगा? | EPFO के निष्क्रिय खातों पर सरकार का बड़ा फैसला, बिना आवेदन मिलेगा रिफंड

डिग्री के नाम पर चल रहा था बड़ा खेल? | UGC ने जारी की 32 ‘फर्जी यूनिवर्सिटीज’ की लिस्ट, सबसे ज्यादा दिल्ली में | यहां देखें पूरी लिस्ट

स्टाफ की ‘आरक्षित’ बर्थ पर चला डंडा | अब एसी फर्स्ट-सेकेंड की सीटें सीधे यात्रियों के नाम, रेलवे बोर्ड ने जारी किए ये आदेश

590 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर | सरकारी खाते से छेड़छाड़, चार अधिकारी सस्पेंड

अनुबंध सेवाकाल भी गिना जाएगा पेंशन में | सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल सरकार का बड़ा यू-टर्न

CGHS क्लेम पर बड़ी राहत | मेडिकल रीइम्बर्समेंट लिमिट 5 लाख से बढ़कर अब हो गई इतने लाख

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: अब प्रमोशन तय समय में | रेलवे बोर्ड ने जारी किया ‘मॉडल सिलेक्शन कैलेंडर’, इतने दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।