भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को वित्तीय साक्षरता, बचत, निवेश और साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
भरतपुर
रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में छात्राओं को आर्थिक रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। महाविद्यालय में आयोजित विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता, बचत और निवेश के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर के डिप्टी मैनेजर अतुल शर्मा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने और वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में वित्तीय साक्षरता केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि जीवन की अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है।
मुख्य वक्ता अतुल शर्मा ने छात्राओं को बचत और निवेश के विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि सही समय पर सही निवेश भविष्य को सुरक्षित बनाता है और आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग और वित्तीय अनुशासन पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन दीवान सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जगदीश कुमार ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल, कैरियर काउंसलिंग एन्ड प्लेसमेंट की सदस्य प्रीती मौर्य, विनय खंडेलवाल व प्रिया शर्मा, पुनीता खंडूरी, प्रियंका खंडेलवाल, भरत भूषण, डॉ. अलका गोयल, डॉ. सरोज, विनय शर्मा, वीरेंद्र पाल टांक सहित अनेक संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम ने छात्राओं को वित्तीय जागरूकता के साथ-साथ भविष्य की आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
