भरतपुर जिला व्यापार महासंघ (bharatapur jila vyapar mahasangh) के अध्यक्ष पद पर संजीव गुप्ता ने 158 मतों से शानदार जीत दर्ज की। व्यापारियों ने साफा, फूल-माला और चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया।
भरतपुर
व्यापारियों की एकजुट ताकत और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बीच हुए चुनाव में भरतपुर जिला व्यापार महासंघ को नया नेतृत्व मिल गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में संजीव गुप्ता ने प्रचंड समर्थन हासिल करते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भगवान दास बंसल को बड़े अंतर से पराजित कर महासंघ की कमान अपने हाथ में ली।
सैलरीड कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन | HRA नियमों में ऐसा बदलाव, जो पड़ सकता है भारी
निर्वाचन अधिकारी नवरत्न गर्ग एडवोकेट की देखरेख में संपन्न हुए इस चुनाव में कुल 237 पंजीकृत मतदाताओं में से 226 व्यापारियों ने मतदान किया। मतगणना में संजीव गुप्ता को 158 मत प्राप्त हुए, जबकि भगवान दास बंसल को 66 मत मिले। दो मत अमान्य घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही संजीव गुप्ता को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाकर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया।
जीत के बाद भव्य स्वागत, साफा और चांदी का मुकुट पहनाया
परिणाम सामने आते ही सभागार में उत्साह का माहौल बन गया। भरतपुर और डीग जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। समर्थकों ने साफा पहनाकर, फूल-मालाओं से लादकर और चांदी का मुकुट पहनाकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर विपुल शर्मा, बंटू भाई, नरेन्द्र गोयल, जयप्रकाश बजाज, अंजुम, बिन्नू, नरेन्द्र सिंघल, गुलराज, बंटी व्यास, शेखर, राकेश और रानू सहित अनेक व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नए अध्यक्ष के प्रति विश्वास जताया।
निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ चुनाव
चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायक निर्वाचन अधिकारी विष्णु दत्त के साथ मुकेश सिंघल, प्रदीप कुमार, अंबेश गोयल, निर्भय सिंघल, इशांत सिंघल, कपिल बंसल, दिलीप कुमार और विजय सिंगला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
व्यापारियों ने विश्वास जताया कि संजीव गुप्ता के नेतृत्व में महासंघ व्यापारिक हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करेगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
590 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर | सरकारी खाते से छेड़छाड़, चार अधिकारी सस्पेंड
अनुबंध सेवाकाल भी गिना जाएगा पेंशन में | सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल सरकार का बड़ा यू-टर्न
CGHS क्लेम पर बड़ी राहत | मेडिकल रीइम्बर्समेंट लिमिट 5 लाख से बढ़कर अब हो गई इतने लाख
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
