पंजाब में AAP सरकार के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार, टेंडर और खरीद-फरोख्त में मांग रहे थे एक फीसदी कमीशन

चंडीगढ़ 

भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर खरीद-फरोख्त  और टेंडर के बदले एक फीसदी कमीशन मांग रहे थे।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला की एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें  शुकराना (कमीशन ) मांगते सुनाई दे रहे थे। मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंच गया। इसके भगवंत मान  ने डॉ. विजय सिंगला को अपने घर बुलाया और उस ऑडियो क्लिप को चलवा दिया जिसमें वो शुकराना (कमीशन ) मांग रहे थे।  इससे पहले मान ने इस ऑडियो क्लिप की जांच करावा कर अफसरों से पूछताछ की, फिर मंत्री सिंगला को तलब किया गया। मंत्री ने गलती मान ली, इसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।

एंटी करप्शन विंग ने दर्ज किया मामला
कमीशनखोरी का मामला उजागर होने के बाद पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन विंग ने डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सिंगला को अब मोहाली के फेज 8 पुलिस थाने में रखा गया है।  पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि दागी लोगों की आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है। फिलहाल मंत्री रहे सिंगला की इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

CM मान ने बताई पूरी कहानी
CM भगवंत मान ने बताया, ‘मेरे ध्यान में एक केस आया। इसमें मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर या उस विभाग की खरीद-फरोख्त में एक परसेंट कमीशन मांग रहा था। इस केस का सिर्फ मुझे पता है। इसके बारे में विरोधी पार्टियों और मीडिया को पता नहीं है। मैं चाहता तो केस को दबा सकता था, लेकिन इससे लोगों का विश्वास टूट जाता। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा हूं। उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस को उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आदेश दे दिए हैं।’

पुलिस की FIR के मुताबिक डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ मोहाली के SE राजिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई। इसमें बताया गया कि 58 करोड़ के कंस्ट्रक्शन वर्क की अलॉटमेंट के बदले सिंगला ने 1.16 करोड़ रुपए मांगे थे। राजिंदर सिंह ने बताया कि एक महीने पहले मंत्री ने उन्हें पंजाब भवन के कमरा नंबर 203 में बुलाया था। उस वक्त मंत्री और उसका OSD प्रदीप कुमार वहां मौजूद था। मंत्री ने कहा कि मुझे कहीं जाना है। उसका OSD जो भी बात कहे, उसे मान ले और वैसा ही करे। समझो कि मंत्री ही कह रहा है।

SE राजिंदर सिंह ने बताया कि 8 मई से लगातार मंत्री का OSD प्रदीप कुमार वॉट्सऐप पर कॉल कर परेशान कर रहा था। उससे कमीशन मांगा जा रहा था। 20 मई को राजिंदर सिंह से फिर 10 लाख रुपए मांगे गए थे। एसई राजिंदर सिंह की 30 नवंबर को रिटायरमेंट है। इसलिए उन्होंने रिश्वतखोरी में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया और सीएम भगवंत मान को इसकी शिकायत कर दी।

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: अस्थियां विसर्जन कर वैन से लौट रहा था परिवार, ट्रक से हो गई भिड़ंत, 6 की मौत

कांग्रेस पार्षद डेढ़ लाख की घूस लेते हुए गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, दो की मौत, मृतक मथुरा निवासी

ड्राइवर के गुटखा थूकते ही निजी ट्रेवल्स की बस ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत, 5 घायल

शिक्षकों के लिए प्रताड़ना काल बन गया ग्रीष्मावकाश, तनाव में आ रहे संस्था प्रधान

वसुंधरा नहीं होंगी राजस्थान भाजपा का CM चेहरा, PM मोदी होंगे फेस

31 मई को देश भर में थम सकते हैं रेल के पहिए, जानिए इसकी वजह