चंडीगढ़
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) चुनाव के नतीजे घोषित घोषित कर दिए गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी ने परचम लहरा दिया है। ‘आप’ को इस चुनाव में बहुमत तो नहीं मिला है लेकिन वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं BJP दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई। सबसे बुरा हाल अकाली दाल का हुआ जिसे मात्र एक वार्ड में जीत मिली।
चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। इसमें आम आदमी पार्टी को 14 वार्ड में जीत मिली तो भाजपा उससे दो काम यानी 12 वार्ड में जीत दर्ज कर नंबर दो की पार्टी बन गई। कांग्रेस केवल आठ वार्डों में जीत दिलवा पाई। शिरोमणि अकाली दल को इस चुनाव में सबसे बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा। उसे केवल एक वार्ड में जीत मिली।
इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा। भाजपा को सबसे बड़ा झटका यह भी लगा कि वार्ड 17 से उसके मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए। हालांकि BJP के सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू जीत गए।
इन चुनाव में किसी भी पार्टी को जीतने के लिए 18 सीटें चाहिए थीं। लेकिन किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में नए मेयर को लेकर पेच फंस सकता है। पिछले चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थी और इसकी पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। कांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थीं।
भाजपा ने पिछले पांच वर्षों की अपनी उपलब्धियों के सहारे चुनाव लड़ा जबकि, कांग्रेस और आप ने विकास कार्य करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और स्वच्छ सर्वेक्षण (स्वच्छता के लिए एक रैंकिंग) रैंकिंग में शहर के नीचे जाने पर उसकी आलोचना की। दोनों दलों ने भाजपा को दादुमाजरा कूड़ा भंडारण स्थल की समस्या न सुलझाने और आवश्यक सामग्रियों की कीमतें बढ़ने को लेकर भी घेरा है।
किसने किसको किस वार्ड में हराया
- वार्ड 1 से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर ने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
- वार्ड 2 से भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू 11 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस हरमोहिंदर सिंह लक्की को हराया।
- वार्ड 3 से भाजपा के दिलीप शर्मा ने कांग्रेस के रवि कुमार को 90 वोट से हराया।
- वार्ड 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी ने भाजपा की सविता गुप्ता को 12 वोट से हराया।
- वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।
- वार्ड 6 से भाजपा की सर्बजीत कौर ने कांग्रेस की ममता गिरी को 502 वोटों से हराया।
- वार्ड 7 से भाजपा के मनोज कुमार ने कांग्रेस के ओमप्रकाश को 784 वोट से हराया।
- वार्ड 8 से भाजपा के हरजीत सिंह ने कांग्रेस के केएस ठाकुर को 682 वोटों से हराया।
- वार्ड 9 से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
- वार्ड 10 से कांग्रेस के हरप्रीत कौर बबला ने 3103 वोटों से भाजपा की राशि भसीन को हराया।
- वार्ड 11 से भाजपा के अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के ओंकार सिंह औलख को 167 वोट से हराया।
- वार्ड 12 से भाजपा के सौरभ जोशी ने कांग्रेस के दीपा अशधीर दुबे को 1017 वोट से हराया।
- वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।
- वार्ड 14 से भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह को 255 वोटों से हराया।
- वार्ड 15 से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र यादव ने कांग्रेस के धीरज गुप्ता को 178 वोट से हराया।
- वार्ड 16 से आम आदमी पार्टी की पूनम ने भाजपा की ऊषा को 993 वोटों से हराया।
- वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
- वार्ड 18 से आम आदमी पार्टी की तरूणा मेहता ने भाजपा की सुनीता धवन को 1,516 वोट से हराया।
- वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी की नेहा ने कांग्रेस की कमलेश को 804 वोटों से हराया।
- वार्ड 20 से कांग्रेस के गुरचरनजीत सिंह ने निर्दलीय कृपानंद ठाकुर को 269 वोटों से हराया।
- वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया।
- वार्ड 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल ने भाजपा की हीरा नेगी को 76 वोट से हराया।
- वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेम लता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से हराया।
- वार्ड 24 से कांग्रेस के जसबीर सिंह ने भाजपा के सचिन कुमार को 997 वोटों से हराया।
- वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया।
- वार्ड 26 से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने कांग्रेस के जितेंद्र कुमार को 1,440 वोटों से हराया।
- वार्ड 27 से कांग्रेस के गुरबख्श रावत ने भाजपा के रविंदर सिंह रावत को 2,862 वोटों से हराया।
- वार्ड 28 से कांग्रेस की निर्मला देवी ने भाजपा की जसविंदर कौर लड्डू को 2,568 वोट से हराया।
- वार्ड 29 से आम आदमी पार्टी की मनुहार ने भाजपा के रविंदर कुमार को 2,728 वोटों से हराया।
- वार्ड 30 से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिंदरजीत सिंह को 2,145 वोटों से हराया।
- वार्ड 31 से आप के लखबीर सिंह ने भाजपा के भारत कुमार को 1,062 वोट से हराया।
- वार्ड 32 से भाजपा के जश्नप्रीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के संजीव कोचर को 940 वोट से हराया।
- वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
- वार्ड 34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह ने 9 वोटों से भाजपा के भूपिंदर शर्मा को हराया।
- वार्ड 35 से भाजपा के राजिंदर कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
