आगरा
आगरा में लोहामंडी क्षेत्र में रविवार देर रात RSS कार्यालय पर समुदाय विशेष के युवकों द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी जारी है। इस हमले में आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इनमें से दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
RSS कार्यालय पर शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने टोकने पर हमला बोला था। पुलिस ने मामले में 60 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब इनके खिलाफ गैंगस्टर और NSA के तहत कार्रवाई होगी।
BJP नेताओं का आरोप है कि काफी समय से कार्यालय के बाहर राधा कृष्ण मंदिर के आगे समुदाय विशेष के लोग रोजाना शराब पी कर हंगामा करते थे। रविवार को भी कार्यालय और मंदिर के बाहर अवांछनीय तत्व शराब और मांस का सेवन और गाली गलौज कर रहे थे।
कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ता ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वो लोग वापस लौट गए और फिर 50 से 70 के लगभग लोगों ने एक साथ हमला बोल दिया। कार्यालय में रखी भारत माता की तस्वीर तोड़ने के साथ लोगों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद विकास गुप्ता और शिवम कुमार गंभीर घायल हुए हैं। नरेंद्र, शक्तिमान, निशांत, कृष्ण को भी चोट आई हैं। सूचना मिलते ही कार्यालय पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
चार घंटे थाने पर चला हंगामा
इस हमले के बाद रात में 4 घंटे तक भाजपा और संघ के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय, महेश गोयल और पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ सैकड़ों ने थाना लोहामंडी का घेराव कर लिया। SSP सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंच कर सबको समझा बुझा कर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। SSP ने कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर, NSA और डकैती की धाराएं भी लगाई जाएंगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
